इन 6 राशियों का मुक़द्दर लिख चुके हैं महादेव, इस हफ्ते जरूर करें ये 4 काम, दूर होगी पैसों की किल्लत
By उस्मान | Published: April 22, 2019 04:52 PM2019-04-22T16:52:31+5:302019-04-22T16:52:31+5:30
हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, महाकाल वैसे तो एक लौटा जल चढ़ाने से खुश हो जाते हैं लेकिन जो भक्त सच्चे मन से उनकी पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो जाती हैं।
वैसे तो बाबा भोलेनाथ की अपने सभी भक्तों पर असीम कृपा होती है लेकिन अगले हफ्ते कुछ राशियों के लोगों का उनका विशेष आशीर्वाद मिलने वाला है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, महाकाल वैसे तो एक लौटा जल चढ़ाने से खुश हो जाते हैं लेकिन जो भक्त सच्चे मन से उनकी पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो जाती हैं। पंडित दिवाकर के अनुसार, इस हफ्ते छह राशियों के लोगों पर शिवजी मेहरबान रहेंगे।
मेष
इन राशि के लोगों को आने वाले समय में पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और मन भी अशांत रहेगा। किसी भी कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं। हालांकि आर्थिक रूप से धन में लाभ हो सकता है।
वृष
इस राशि के लोगों को अगले दिनों इस राशि के लोगों को बौद्धिक कार्य में मान-सम्मान मिल सकता है। लिखने और पढ़ने वाले कार्य में रूचि रहेगी। आर्थिक रूप से मजबूत बनी रहेगी और नौकरी करने वालों की आय में भी वृद्धि होगी।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को मानसिक तनाव हो सकता है। खुद को शांत रखने के लिये व्यर्थ के विवादों से दूर रखें। दोस्तों से भी मतभेद बढ़ सकते हैं। हालांकि आर्थिक रूप से मजबूती मिलने के साथ धन दौलत में भी वृद्धि हो सकती है।
कर्क
इन राशियों के लोगों को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन पैसों के मामलो में अधिक खर्च रहेंगे। आपको आर्थिक रुप से धन में लाभ हो सकता है। मान-सम्मान में उच्च स्थान मिलेगा। नौकरी और परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। घर की आय में भी वृद्धि होगी और घर में सुख शांति बनी रहेगी।
तुला
आने वाले समय में मित्र की सहायता से धन कमाने के साधन बन सकते हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले धैर्य बनाये रखे और अपनी बोली में भी थोड़ी मिठास रखें। एजुकेशन के सभी कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिये आपको विदेश जाने के लिये अच्छे योग बन रहे हैं।
मकर
आने वाले समय में इस राशि के लोगों का खर्चे को लेकर काफी परेशान होना पड़ सकता हैं और स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन महसूस होगा। खर्चो में वृद्धि होगी लेकिन दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कला व संगीत में रूचि बढ़ेगी लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी बढ़ेगा।