घर के एंट्री गेट पर लगाएं ये 5 चीजें, खुशियां दौड़ी चली आएंगी भीतर

By गुलनीत कौर | Published: March 7, 2019 05:49 PM2019-03-07T17:49:42+5:302019-03-07T17:49:42+5:30

वास्तु शास्त्र जीवन की निगेटिव ऊर्जा को खत्म कर उसमें पॉजिटिव एनर्जी भर देता है। सुखी भविष्य चाहिए हो या सफलता या फिर वैवाहिक जीवन में बिना किसी झगड़े की जिन्दगी। यह सब कुछ वास्तु शास्त्र की मदद से संभव है। जरूरत है तो केवल सही जानकारी और इन उपचारों को इस्तेमाल करने के सही तरीके की।

Vastu Shastra Tips: Keep these 5 things near entry gate of our house for positive energy, happiness | घर के एंट्री गेट पर लगाएं ये 5 चीजें, खुशियां दौड़ी चली आएंगी भीतर

घर के एंट्री गेट पर लगाएं ये 5 चीजें, खुशियां दौड़ी चली आएंगी भीतर

वास्तु शास्त्र घर की निगेटिव एनर्जी को पॉजिटिव एनर्जी में बदलने का काम करता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई प्रोडक्ट मिलते हैं जो घर की हवा को शुद्ध बनाते हैं। इसके अलावा वास्तु नियमों का पालन करते हुए भी हम खुशहाल जीवन पा सकते हैं। आज यहां हम आपको 5 चीजों के बारे में बग्ताएंगे जिन्हें घर के एंट्री गेट पर लगाएं। इससे एंट्री गेट से ही खुशियाँ भीतर आएंगी। 

1) स्वस्तिक

हिन्दू धर्म की पवित्र चिह्न स्वस्तिक हर शुभ कार्य से पहले उपयोग में लाया जाता है। यदि घर के प्रवेश द्वार पर स्वस्तिक का चिह्न बनाएंगे तो आपका घर बुरी नज़रों से बचा रहेगा। यह स्वास्तिक घर में सकारात्मकता को लाता है।

2) लक्ष्मी पद्म चिह्न

स्वास्तिक के अलावा मां लक्ष्मी के पद्म चिह्न या फिर भगवान गणेश की आकृति भी बना सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इन्हें बेहद शुभ माना जाता है। यह धन लाभ के भी प्रतीक होते हैं। 

3) विंड चाइम

वास्तु शास्त्र के अनुसार विंड चाइम की आवाज नकारात्मक ऊर्जा को काटकर सकारात्मक ऊर्जा को इजात करती है। इसके मधुर आवाज घर के प्रवेश द्वार या खिड़की से अच्छी एनर्जी को अन्दर लाती है।

4) अशोक के पत्ते

आपने अक्सर घर क दरवाजों पर लंबे लंबे हरे लटके देखे होंगे। ये अशोक के पेड़ के पत्ते होते हैं। इन्हें शुभ माना जाता है। ये घर में पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं। 

5) तुलसी का पौधा

घर के प्रवेश द्वार या द्वार से कुछ अन्दर आते ही तुलसी का पौधा लगाएं। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। तुलसी का पौधा लगाने और रोजाना उसकी पूजा करने से घर में खुशियाँ आती हैं। 

Web Title: Vastu Shastra Tips: Keep these 5 things near entry gate of our house for positive energy, happiness

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे