वास्तु शास्त्र: घर में क्यों लगाएं मनी प्लांट, जानें 8 कारण और इसे रखने की सही दिशा

By गुलनीत कौर | Published: December 28, 2018 07:27 AM2018-12-28T07:27:53+5:302018-12-28T07:27:53+5:30

मनी प्लांट को हमेशा घर के अन्दर ही लगाना चाहिए। लिव-इन एरिया, आँगन में या आप जहां भी चाहें इसे लगाएं। लेकिन मनी प्लांट घर के बाहर नहीं होना चाहिए

Vastu Shastra Tips: Benefits of keeping money plant at home, direction of keeping money plant | वास्तु शास्त्र: घर में क्यों लगाएं मनी प्लांट, जानें 8 कारण और इसे रखने की सही दिशा

Money Plant

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधों को घर में रखने से अनेकों लाभ मिलते हैं। तुलसी का पौधा घर में रखने से घर-परिवार में खुशियाँ बनी रहती हैं। इसी तरह घर में मनी प्लांट का पौधा रखना भी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो यह पौधा धन लाता है। यह जितना हरा और बड़ा होता है, घर में उतनी ही अधिक सुख-संपत्ति आती है। लेकिन यह तभी मुमकिन है जब इसे सही दिशा में रखा जाए और साथ ही इस पौधे को आवश्यक देखभाल भी मिले। 

मनी प्लांट में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इस पौधे के पत्तों का गहरे हरे रंग का होना और साथ ही इसका निरतर बढ़ते जाना घर में घन के निरंतर आगमन का संकेत देता है। परंतु यदि यह पौधा सूख जाए तो इसे अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि जल्द ही घर पर कोई आर्थिक संकट टूट सकता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को समय से पानी देने की सलाह दी जाती है।

वास्तु शास्त्र में दर्ज मनी प्लांट से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें:

1) वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट घर में केवल धन ही नहीं, खुशहाली भी लाता है। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को अपने भीतर खींच लेता है और घर में सकारात्मकता को फैलाता है

2) यदि घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष हो तो घर के अन्दर माने प्लांट का पौधा लगाएं। इस पौधे की सबसे अच्छी बात है कि इस उगने के लिए धूप की जरूरत नहीं होती। केवल समय से पानी देना चाहिए

यह भी पढ़ें: पौष के इस महीने में करें सूर्य उपासना, ये 10 उपाय बदलेंगे आपकी किस्मत

3) मनी प्लांट को हमेशा घर के अन्दर ही लगाना चाहिए। लिव-इन एरिया, आँगन में या आप जहां भी चाहें इसे लगाएं। लेकिन मनी प्लांट घर के बाहर नहीं होना चाहिए

4) वास्तु नियमों के अनुसार मनी प्लांट के पौधे की बेल कभी भी जमीन को नहीं छूनी चाहिए। मनी प्लांट की बेल काफी तेजी से बढ़ती है। अगर यह बढ़ने लगे तो इसे किसी डंडे की मदद से दीवार के साथ सहारा देना चाहिए। इसकी बेल अगर जमीन को छुए तो इसे अशुभ माना जाता है

5) मनी प्लांट की पत्तियों को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए। अगर ये सूखने लगें तो पौधे को समय से पानी देना शुरू कर दें। साथ ही पीली पड़ चुकी पत्तियों को छांट लें

6) वास्तु अनुसार मनी प्लांट का पौधे पति-पत्नी के बीच के मनमुटाव को सुलझाने में भी मदद करता है। अगर पति-पत्नी का रिश्ता फीका पड़ने लगे तो उनके कमरे में कांच की बोतल में मनी प्लांट लगाकर रखें। इसके प्रभाव से रिश्ते की मिठास वापस आएगी

7) मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। घर-परिवार खुशियों से संपन्न रहता है

8) मनी प्लांट को कभी भी घर की उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में रखा मनी प्लांट अशुभ परिणाम देता है

Web Title: Vastu Shastra Tips: Benefits of keeping money plant at home, direction of keeping money plant

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे