Rashifal 2022: नव वर्ष में इन 5 राशिवालों को मिलेगी महासफलता, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल

By रुस्तम राणा | Published: December 31, 2021 04:51 PM2021-12-31T16:51:46+5:302021-12-31T17:09:16+5:30

पढ़ें वार्षिक राशिफल 2022 (Annual Horoscope 2022) और जानें आपके लिए कैसा रहेगा नया साल। जानिए आपके करियर, विवाह, प्रेम, परिवार, स्वास्थ्य, आर्थिक और व्यापार क्षेत्र के लिए क्या है नए साल में खास।

Varshik Rashifal 2022 predictions for all zodiac signs | Rashifal 2022: नव वर्ष में इन 5 राशिवालों को मिलेगी महासफलता, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल

वार्षिक राशिफल 2022

मेष राशिफल 2022

करियर-व्यापार की दृष्टि से साल 2022 आपके लिए शानदार बीतने जा रहा है। साल की शुरूआत में करियर-व्यापार में तरक्की के अवसर आएंगे। आप नई ऊर्जा के साथ अपने कार्य में ध्यान देंगे। नए वर्ष में आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा। यदि नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं साल 2022 लाभकारी रहेगा। नौकरी क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। नौकरी और पद में उन्नति होने से कोई नहीं रोक सकता है। हालांकि बीच-बीच में उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ेगा। परंतु साल का अंत आपके लिए अच्छे संकेत कर रहा है। इस साल आपकी आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। अप्रैल से राहु आपकी राशि में विराजमान हो जाएगा। जो आर्थिक पक्ष को प्रभावित करेगा। इस समय सावधान रहने की आवश्यकता होगी। साल 2022 में आपके परिवार में उतार चढ़ाव आएंगे। वर्ष 2022 में शादी योग जातकों का विवाह हो सकता है। 

वृषभ राशिफल 2022

नया वर्ष इस राशि के जातकों के अच्छा साबित होगा। इस वर्ष करियर में तरक्की के काफी ज्यादा मौके मिलेंगे। बस आपको इन अवसरों का पूरा फायदा उठाना होगा। इस वर्ष वृद्धि के कारक ग्रह गुरु आपके दशम भाव में अधिक समय तक विराजमान होंगे, जो आपके करियर व्यापार में वृद्धि करेंगे। व्यापारियों को भी इस वर्ष फायदा होगा। ब्यूटी प्रोडक्ट्स, अभिनय, कला, संगीत आदि से जुड़े जातकों के लिए नया साल बेहद शानदार साबित हो सकता है। वर्ष की शुरुआत और अंत दोनों ही आपके करियर पक्ष के लिए अनुकूल हैं। इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष अच्छा साबित होगा। इस साल की शुरूआत में घर में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। हालांकि कुछ महीनों के बाद अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। इस वर्ष आपको अपने पारिवारिक जीवन में मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस साल रिलेशनशिप में उतार चढ़ाव भी आएगा। वर्ष की शुरूआत में आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। खांसी-जुकाम की समस्या से आप परेशान रहेगा।

मिथुन राशिफल 2022

इस साल करियर में आपको आगे बढ़ने के कई मौके आएंगे। इस वर्ष की शुरूआत में दशम भाव में गुरु आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाएगा। इस समय कार्यक्षत्रे में प्रमोशन हो सकता है। साल के मध्य में करियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष के अंत में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए साल 2022 शुभ संकेत कर रहा है। इस वर्ष आप कोई नया कारोबार कर सकते हैं उसमें आपको फायदा होगा। वाणिज्य से जुड़े जातकों को इस वर्ष खूब लाभ होगा। हालांकि अष्टम भाव में शनि परेशानी का कारण बन भी बन सकता है। इस वर्ष आपकी आय मध्यम गति से बढ़ सकती है। हालांकि साल की शुरुआत में अच्छी आमदनी होगी। अगर आर्थिक परेशानियां चली आ रहीं हैं नए साल में आपको उनका समाधान मिलेगा। साल की शुरूआत में किसी फंक्शन में सभी रिश्तेदारों से मिलकर अच्छा लगेगा। यदि जीवनसाथी कामकाजी है तो इस वर्ष आप उसकी सफलता के गवाह बन सकते हैं। प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष की शुरूआत में प्रेम संबंध को मधुर बनाने के लिए आपको शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 

कर्क राशिफल 2022

वर्ष 2022 की शुरूआत में कर्क राशि के जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपकी राशि के सप्तम भाव में शनि की उपस्थिति उथल पुथल मचाएगी। लेकिन इस माह की शुरूआत में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। अधिक मेहनत के बल पर नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। इस वर्ष आपको यह बात अपने में रखनी होगी कि बिना कठिन परिश्रम के आपको सफलता पाना मुश्किल होगा। आपको भाग्य के भरोसे नहीं बैठना है। उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन आपको उनका डटकर मुकाबला करना होगा। आर्थिक पक्ष सामान्य से बेहतर नजर आ रहा है। लेकिन आय से अधिक खर्चे होंगे। इससे बचने के लिए आपको अपने खर्चों में लगाम लगानी होगी। इस वर्ष आपको पारिवारिक जीवन में चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत की दृष्टि से नया साल कर्क राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। हालांकि इस वर्ष सेहत में आपको अधिक खर्च करना पड़ सकता है।

सिंह राशिफल 2022

राशिफल 2022 के अनुसार, नया वर्ष सिंह राशि वालों के लिए कई तरह के शुभ संकेत दे रहा है। यह वर्ष आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। करियर और व्यापार के क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। नए साल में नए अवसर आपको तरक्की की सीढ़ियां चढ़ाएंगे। इन अवसरों को हाथ से जानें न दें। करियर में उच्च पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। शनि के सकारात्मक प्रभाव के कारण आपके काम और पेशा कामयाबी की बुलंदियों को छुएगा। शत्रु पक्ष आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे। इस वर्ष आपकी आमदनी बढ़ेगी। विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन होगा। नए वर्ष में आपको पारिवारिक जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव नजर आ सकते हैं। सेहत के लिहाज से वर्ष बहुत ज्यादा खास नहीं है। 

कन्या राशिफल 2022

नए वर्ष की शुरूआत में कन्या राशि के जातकों को शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि बाद में आपको अपने करियर क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कई मौके ऐसे भी होंगे जिनमें आपको सफलता का स्वाद मिलेगा। अपनी कुशल संवाद शैली से आप करियर में तरक्की करेंगे। बैंक अथवा वाणिज्य से जुड़े जातकों को इस वर्ष लाभ का स्वाद मिल सकता है। लेखन से जुड़े जातकों के लिए वर्ष अच्छे संकेत कर रहा है। व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। करियर में तरक्की पाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापार क्षेत्र में किसी नए काम को शुरू करने का द्वंद्व मन में चलता रहेगा या निर्णय न लेने की स्थिति में रहेंगे। नए वर्ष में जहां तक आपके आर्थिक पक्ष का सवाल है तो उसमें भी आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको अपने पारिवारिक जीवन में साल 2022 में औसत परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। कठिन परिस्थितियों में साथी का सहयोग आपको हिम्मत देगा। सेहत की दृष्टि से इस वर्ष आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

तुला राशिफल 2022

तुला राशि के जातकों को नए वर्ष में शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। साल की शुरूआत में आप कार्यक्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन दे पाने में सफल होंगे। इस समय आपको कार्य क्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा जो लोग नौकरीपेशा है उन्हें प्रमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। व्यापार के लिए भी यह वर्ष लाभकारी रहने वाला है, क्योंकि आप बहुत कठिन श्रम कर अपने व्यापार का लोहा मनवाएंगे। आप रात-दिन काम कर इस समय व्यावसायिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रयासरत रहेंगे। जुलाई में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे लेकिन, सितंबर के बाद आप अपने व्यापार में बदलाव करने की सोचेंगे। वर्ष के अंत में रुके हुए कार्य पुनः शुरू होंगे। वर्ष की शुरूआत में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। आपकी आमदनी बढ़ेगी। नया साल आपके पारिवारिक जीवन में बदलाव लाएगा। इस वर्ष नए दंपत्तियों के लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। सेहत के लिहाज से नया वर्ष आपके लिए मिलाजुला रह सकता है।

वृश्चिक राशिफल 2022

करियर-व्यापार में आपको तरक्की के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी ड्रीम जॉब मिल सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस वर्ष नौकरी मिलने की संभावना है। करियर व्यापार के क्षेत्र में आपको नए अवसर मिलेंगे और इन्हें भुनाने में भी आप सफल होंगे। इस साल सितारे आपके पक्ष में हैं, इसलिए अधिक से अधिक लाभ उठाने का प्रयास करें।  नए साल में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत दिखाई दे रहा है। करियर-व्यापार के माध्यम से अच्छा धन अर्जित करेंगे। जीवनसाथी से नए वर्ष में कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। प्रेम जीवन में भी आनंद आएगा। सेहत के नजरिए से वर्ष 2022 वृश्चिक राशिवालों के लिए मिलाजुला रहने के संकेत कर रहा है।

धनु राशिफल 2022

नया वर्ष करियर एवं व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस वर्ष आपको भरपूर सफलता मिलेगी। इस साल कई मौकों पर आपके सहकर्मी और आपके वरिष्ठ अधिकारी आपका साथ देंगे। अप्रैल के बाद से करियर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे। वहीं सितंबर के बाद का महीना आपको व्यवसाय में तरक्की दिलाएगा। नवंबर में आप करियर या व्यापार के चलते विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। नए वर्ष में आपके आर्थिक पक्ष में बड़े बदलाव आने के संकेत हैं। साल की शुरूआत जरूर आपके लिए धीमी रहेगी। पारिवारिक जीवन में आपको नए वर्ष में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नए वर्ष में आपके वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। संतान सुख का लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन इस साल की शुरुआत में अच्छा दिखने वाला है। सेहत की दृष्टि नया वर्ष आपके लिए मिलेजुले रहने के संकेत कर रहा है। लेकिन शनिदेव बीच-बीच में आपकी सेहत की भी परीक्षा लेते रहेंगे। 

मकर राशिफल 2022

नए वर्ष में करियर के लिए पहले तीन माह शानदार रहेंगे। हालांकि दूसरी तिमाही में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। सितंबर अक्टूबर में करियर क्षेत्र में स्थिरता नजर आएगी। इस समय आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। वहीं साल के अंत में भी परिस्थितियां आपके फेवर में नजर आएंगी। इस वर्ष मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत जायज नहीं जाएगी। इस साल आप अपने करियर-व्यापार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास भी करते नजर आएंगे। नए वर्ष में आपको शुरूआती माह में खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान अच्छी आमदनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। नए साल की पहली तिमाही में निजी जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस वर्ष आपकी सेहत दुरूस्त रहेगी। इस साल आप अपने किसी पुराने रोग से मुक्ति पा सकेंगे। 

कुंभ राशिफल 2022

जिस नई उम्मीद के साथ आप अपने नए वर्ष की शुरूआत करेंगे। उसी तरह के सकारात्मक परिणाम आपको प्राप्त होंगे। जीवन के कई क्षेत्रों में आपको कामयाबी हासिल होगी। इस राशि के जातक जब भाग्य की बात आती है, तो धनलाभ की उम्मीद करते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि हमेशा धनलाभ ही हो। लेकिन नए साल में आपके जीवन को एक नया टरनिंग प्वाइंट मिलेगा। यदि आप अपने प्रेम जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं, तो उम्मीद करें कि 2022 आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। इस साल इनको कड़ी मेहनत का फल भी मिलेगा। इस वर्ष आप आर्थिक निवेश करेंगे, जिससे आगे चलकर आपको फायदा होगा। साल के मध्य में धनागमन होगा। निजी जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में कोई नया सदस्य इस साल आ सकता है। यदि सिंगल हैं तो इस साल की शुरूआत में कोई दिल को अच्छा लग सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहने के संकेत कर रहा है। इस साल आपको अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान देना होगा।

मीन राशिफल 2022

मीन राशि के जातकों को नए साल में सामान्य से अच्छे परिणाम मिलेंगे। अप्रैल माह से आपको करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके सैलरी में इजाफा होगा। सहकर्मियों और साथियों के सहयोग से आप अपने करियर क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकते हैं। नए साल में परिवार में सुखद नतीजे मिल सकते हैं। इस कार्य से आपके बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद मिल सकती है। इस वर्ष आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है जबकि आमदनी की बात करें तो इसमें बढ़ोतरी की स्थिति रहेगी। छात्रों को इस वर्ष  सफलता अर्जित होगी। वर्ष की शुरूआत में आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। 

Web Title: Varshik Rashifal 2022 predictions for all zodiac signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे