9 जुलाई, 2019, राशिफल: किसे होगा धन लाभ, किसे करना पड़ेगा संघर्ष, पढ़िये आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 9, 2019 08:41 AM2019-07-09T08:41:51+5:302019-07-09T08:41:51+5:30

Daily Horoscope in Hindi (९ जुलाई आज का राशिफल): मकर राशि के जातकों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। आपके आसपास का कोई शख्स आपका फायदा उठाने की कोशिश करेगा।

todays horoscope aaj ka rashifal 9th july rashifal today astrology in hindi zodiac sign horoscope | 9 जुलाई, 2019, राशिफल: किसे होगा धन लाभ, किसे करना पड़ेगा संघर्ष, पढ़िये आज का राशिफल

9 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष

आज आप खुद को खाली-खाली महसूस करेंगे। इसके मायने ये हुए आप संभवत: किसी काम को लेकर सुस्त होंगे। धार्मिक कार्यों की ओर आकर्षिक हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़ी कोई परेशान करने वाली खबर सामने आ सकती है। संयम बनाये रखने की जरूरत है।

वृषभ

आज आप धार्मिक कार्यों की ओर आकर्षित होंगे। अपने परिवार या माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। दिन व्यस्त रह सकता है। लंबी यात्रा को आज के लिए टालने की कोशिश करें। व्यापार में हैं तो धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। आज मुनाफे का अच्छा योग है।

मिथुन

आज पारिवारिक कलह आपके मूड को खराब कर सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई बात भी परेशान करेगी। जरूरत है कि धैर्य बनाये रखें और वाणी पर संयम रखते हुए किसी विवाद से बचे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई मानसिक समस्या आपकी चिंता बढ़ाएगी।  

कर्क

आज का दिन आपके लिए सफलता की नई राह लेकर सामने खड़ा है। ताजगी और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। दिन आनंद में गुजरेगा। किसी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। पुराने मित्रो, सगे-संबंधियों से मुलाकात संभव है। कार्यस्थल पर भी सफलता सामने होगी। प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे। 

सिंह

आज आपको अपने काम में बहुत मेहनत की जरूरत है। आसानी से सफलता नहीं मिलेगी। धैर्य रखने की जरूरत है। दबाव को अच्छे से हैंडल करें। आय की अपेक्षा खर्च ज्यादा होने की उम्मीद है। क्रोध और अहम काम बिगाड़ेगा इसलिए इससे दूरी बनाये रखें। 

कन्या

आज भावकुत से बचने की कोशिश करें और भवावेश में कोई फैसला नहीं लें। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलने का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्यजीवन अच्छा होगा। आप कला के क्षेत्र में हैं तो यह दिन आपके लिए सर्वोत्तम साबित होगा। धन लाभ का योग है।

तुला

आज आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकता है। मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। मनोरंजन और शॉपिंग के पीछे धन खर्च हो सकता है।

वृश्चिक

आज आपके लिए मौज-मस्ती का दिन है। इसमें दोस्त और आपके करीबी रिश्तेदार हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस में फायदा होने का योग है। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में भी आपको अपने सहकर्मियों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शानदार गुजरने वाला है।

धनु

कार्य स्थल पर आपका समय आज अच्छा बितेगा। आपकी दूरदर्शिता और प्रतिभा आपके सहकर्मियों को प्रभावित करेगी। यश और सम्मान मिलेगा। हालांकि, आपको सावधान रहने की भी जरूरत है। जल्दबाजी में या लापरवाही से कोई काम नहीं करे। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

मकर

आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपके आसपास का कोई शख्स आपका फायदा उठाने की कोशिश करेगा। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया रूप देगा। व्यस्तता के कारण शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान करेगी। कहीं गैर-जरूरी तौर पर धन खर्च हो सकता है।

कुंभ

आज आप नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें क्योंकि ये पूरे दिन आप पर हावी रहने वाला है। किसी करीबी के बीमार होने के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े सकते हैं। शाम रंगीन और रोमांटिक रहने वाली है। अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मीन

आज का दिन खुशियों वाला होगा। जिस काम को हाथ में लेंगे, वह सफल होगा। आपको अपनी आय और खर्चे में संतुलन बनाने की जरूरत है। आज का दिन निवेश और शेयर बाजार में पैसे लगाने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। हो सकता है कि आपको फायदा हो पर साथ में सावधानी बरतने की भी जरूरत है। कोई काम आपका बहुत दिन से अटका हुआ है, वो आज पूरा हो सकता है।

English summary :
Today's horoscope in Hindi: Capricorn people need to be alert today. Someone around you will try to take advantage of you.


Web Title: todays horoscope aaj ka rashifal 9th july rashifal today astrology in hindi zodiac sign horoscope

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे