28 जून 2019, राशिफल: तुला राशि के लिए आज है भाग्यशाली दिन, होगा धन लाभ, जानिए सभी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 28, 2019 06:06 AM2019-06-28T06:06:20+5:302019-06-28T06:06:20+5:30

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज संघर्ष का दिन है, लेकिन साथ ही कोई दिलचस्प मोड़ भी आपके जीवन में आ सकता है।

todays horoscope aaj ka rashifal 27 june rashifal today astrology horoscope in hindi zodiac sign | 28 जून 2019, राशिफल: तुला राशि के लिए आज है भाग्यशाली दिन, होगा धन लाभ, जानिए सभी राशियों का हाल

28 जून 2019, राशिफल

मेष

आज आपको कोई अहम फैसला लेने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। भावुकता आड़े आ सकती है। दिन मुश्किल वाला है इसलिए परिपक्व तरीके से निपटने की कोशिश करें।

वृषभ

आज आप आलस से घिरे होंगे। इस वजह से कुछ जरूर काम आप अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। वैसे, दिन अच्छा गुजरेगा और आप शाम भी सुकून वाली होगी। 

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए उत्सव और आनंद वाला होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितेगा। पिकनिक या कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए बेहद व्यस्त होने वाला है। खासकर घर से जुड़े काम में आपको अपना ज्यादातर समय व्यतीत करना होगा। दिमाग और दिल भी काम के बोझ से दबा होगा। अपनी क्षमता के कारण आप तमाम कामों से निपटने में भी कामयाब होंगे।

सिंह

आज आप भावुकता से घिरे होंगे। अगर आप अपने शादी के लिए पार्टनर खोज रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।  

कन्या 

आज आपको किसी नये मिलने वाले मौके लिए तैयार रहने की जरूरत है। आपका आत्मविश्वास भी चरम पर होगा और इस वजह से मिले मौके को आप खुले दिन से स्वीकर करेंगे। हालांकि, अति-उत्साह से बचने की कोशिश कीजिए।

तुला 

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है। खासकर आर्थिक क्षेत्र में आपको फायदा मिल सकता है। आपके बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। व्यापार में भी निवेश करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए बोरिंग और आलस से भरा होगा। नये दोस्त बन सकते हैं। इसके अलावा आज दिन में आपके लिए कोई खास हलचल नहीं होने वाली है। 

धनु

आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे दिन बताएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती वाला होगा।

मकर

आज मुश्किल दिन हैं लेकिन धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। शांत रहे और समस्या से निपटने की कोशिश करें। अपने आसपास के लोगों से भी बहस से बचने की कोशिश करें।

कुंभ

आज आपके लिए संघर्ष का दिन है, लेकिन साथ ही कोई दिलचस्प मोड़ भी आपके जीवन में आ सकता है। बिजनेस में किसी नये प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं।

मीन

आज आपके लिए दिन काफी ऊपर-नीचे वाला रहने वाला है। दिन मुश्किल वाला है लेकिन इसके बावजूद सफलता के मौके ज्यादा हैं। बिना सोचे-समझे कोई फैसला नहीं ले, मुश्किल में फंस सकते हैं।

English summary :
Today, you Aries have to face difficulties in taking any important decision. However, you need to maintain patience. Feeling emotionally can come. The day is difficult, so try to deal with it in a mature way.


Web Title: todays horoscope aaj ka rashifal 27 june rashifal today astrology horoscope in hindi zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे