19 जून 2019, राशिफल: आज मीन राशि वालों को होगा धन लाभ, मगर मिथुन-तुला रहें सावधान, जानें अपनी राशि का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 19, 2019 07:04 AM2019-06-19T07:04:17+5:302019-06-19T07:04:17+5:30

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला अहो सकता है। कोई पुरानी बात आज अचानक आपको परेशान कर सकती है। इससे आपकी चिंता बढ़ सकती है लेकिन धैर्य बनाए रखें।

Todays horoscope, aaj ka rashifal, 19 june rashifal, 19th june 2019 horoscope in hindi, zodiac sign | 19 जून 2019, राशिफल: आज मीन राशि वालों को होगा धन लाभ, मगर मिथुन-तुला रहें सावधान, जानें अपनी राशि का हाल

19 जून 2019, राशिफल: आज मीन राशि वालों को होगा धन लाभ, मगर मिथुन-तुला रहें सावधान, जानें अपनी राशि का हाल

हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 जून को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज के दिन आपकी किस्मत के सितारे क्या खेल दिखाएंगे, आपको आज नए अवसर प्राप्त होंगे या नहीं या फिर आज किसी संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है, आइए यहां जानें राशि अनुसार:

मेष - आज का दिन आपके किए बेहद खास रहेगा। आपके अन्दर नए काम करने का कांफिडेंस आएगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे और अगर आपके कांफिडेंस ने आपका साथ नहीं छोड़ा तो आपको बेहतर परफॉर्म करेंगे

वृषभ - आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप बिजनेस करते हैं तो मुमकिन है आपको इसी क्षेत्र में कोई बढ़िया खबर सुनने को मिले। आज जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। 

मिथुन - आज आपको नई चुनौतियों का सामना करना होगा। लेकिन घबराएं ना, आपकी हर परेशानी में आपको अपने आसपास दोस्त दिखेंगे जो आपकी मदद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज लाभ मिल सकता है।

कर्क - कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला अहो सकता है। कोई पुरानी बात आज अचानक आपको परेशान कर सकती है। इससे आपकी चिंता बढ़ सकती है लेकिन धैर्य बनाए रखें। किसी भी परिस्थिति का डटकर सामना करें।

सिंह - आज काम के सिलसिले में इधर उधर काफी भागदौड़ हो सकती है। इससे थकान बढ़ेगी और थोड़ा चिड़चिड़ापन भी आएगा, मगर खुद पर कंट्रोल रखें। क्योंकि इसके चलते आपकी परिवार के साथ अनबन हो सकती है और संबंध बिगड़ सकते हैं।

कन्या - कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। आज आपको कोई धन लाभ मिल सकता है। मुकीं है कि किसी नए काम में बड़ा मुनाफ़ा हो या फिर कोई पुराना रुका हुआ धन भी लौटकर आ सकता है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। 

तुला - आज कार्यक्षेत्र में आपको गंभीर माहौल मिल सकता है। परित्शिती की गंभीरता को समझते हुए आप भी सोच समझकर काम करें। कोई भी ऐसा काम करने से बचें जिससे आप ही मुसीबत में पड़ जाएं। आज अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखें।

वृश्चिक - आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा, स्वास्थ्य थोड़ा चिंता में डाल सकता है मगर आज आपके कई रुके हुए काम बनेंगे। लंबे समय से की गई मेहनत आज रंग ला सकती है। काम में आपको अपार सफलता मिल सकती है।

धनु - आज आपके भीतर एक गजब का कांफिडेंस होगा। आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। ये योजना आने वाले समय में आपको कोई बड़ा लाभ दिलाने वाली साबित होगी। इस योजना को बनाने के बाद किसी अक्लमंद से सलाह जरूर लें। 

मकर - आज आप कार्यों को करने में बहुत मेहनत तो करेंगे लेकिन आपके काम बनते बनते रुक भी सकते हैं। इस वजह से आपकी चिंता बढ़ सकती है। इसलिए पहले से ही खुद को मानसिक रूप से स्थिर रखें। क्योंकि चिंता से आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। 

कुंभ - कुंभ राशि वाले आज अपने परिवार को अपने सबसे करीब पाएंगे। माता-पिता का सपोर्ट मिलेगा। आप कूद भी उनके लिए आज कुछ अच्छा करेंगे। आज संतान की ओर से भी सुख मिलने की संभावना बनी हुई है। 

मीन - आज आपको एक बिजी शेड्यूल के बाद सुकून का समय मिल सकता है। लंबे समय से आप एक ऐसा वक्त चाहते थे जब आप खुद को समय दे सकें, आज वैसा ही टाइम मिलेगा। आज आर्थिक पक्ष में भी सुधार मिल सकता है। परिणाम स्वरूप आपकी कुछ चिंताएं कम हो जाएंगी। 

Web Title: Todays horoscope, aaj ka rashifal, 19 june rashifal, 19th june 2019 horoscope in hindi, zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे