14 जून 2019, राशिफल: शुक्रवार का दिन आज आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 14, 2019 07:15 AM2019-06-14T07:15:19+5:302019-06-14T07:15:19+5:30

सिंह राशि के जातक आज अपने दोस्तों पर मेहरबान होंगे। पुराने दोस्तों की भी याद आएगी। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद भी आप खुले दिन से कर सकते हैं।

todays horoscope aaj ka rashifal 14 june rashifal 14th june 2019 horoscope in hindi zodiac sign | 14 जून 2019, राशिफल: शुक्रवार का दिन आज आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

14 जून 2019, राशिफल

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए स्पेशल हो सकता है। उन्हें कोई उनका चाहने वाला/वाली प्रोपोज करेगा। तुला राशि वालों के लिए जरूर दिन चुनौती वाला है और उन्हें धैर्य से काम लेने की जरूरत है। वहीं, कुंभ और मीन राशि के जातकों को भी सावधान रहने की जरूरत है।

मेष- आज का दिन आपके लिए काफी रोमांटिक गुजरने वाला है। कहीं से प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। बेहतर है कि इसके लिए तैयार रहे, आप उम्मीद भी नहीं लगा सकते कि शाम कैसी गुजरने वाली है। दिन अच्छा रहेगा। 

वृषभ- आज आप तनाव और थोड़े चिड़चिड़े रहेंगे। आप इस कारण कई लोगों और खासकर अपने कुछ दोस्तों को भी आज नाराज करेंगे। इसलिए आज धैर्य बनाये रखने की कोशिश करें। दिन खराब गुजरेगा लेकिन धैर्य से काम लें।

मिथुन- आज आप किसी के सामने प्रेम-प्रस्ताव रख सकते हैं। जाहिर है पिछले कई दिनों से आप इस बारे में सोच रहे हैं। अच्छी बात ये है कि आपको दूसरी ओर से भी कुछ पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिलेगी। आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। इसका आनंद लीजिए। 

कर्क- आप आज खुशमिजाज रहेंगे और दूसरों की मदद करेंगे। अपने करीब के दूसरे लोगों को भी आप अपने कामों से प्रोत्साहित करेंगे। किसी खास के प्रति आपके मन में आकर्षण पैदा हो सकता है और इसका फायदा भी आपको भविष्य में मिल सकता है।

तुला- आज आप छोटी-छोटी बातों पर तनाव में आ जाएंगे और मानसिंक शांति को नुकसान पहुंचाएंगे। कार्यक्षेत्र पर भी काफी दबाव रहेगा। किसी नाजुक मसले पर निर्णायक फैसला लेना पड़ सकता है। 

सिंह- आज आप अपने दोस्तों पर मेहरबान होंगे। पुराने दोस्तों की भी याद आएगी। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद भी आप खुले दिन से कर सकते हैं।

कन्या- आज आप किसी बड़े काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। इसका फायदा आपको मिलेगा और आपको आसपास के लोग इस वजह से काफी सराहना भी करेंगे। प्रोमोशन की भी उम्मीद कर सकते हैं। कुछ और सफलताएं भी आपका इंतजार कर रही हैं।

वृश्चिक- आज आप अपने दोस्त और परिवार पर सबसे ज्यादा ध्यान देंगे। वैसे, साथ ही साथ काम पर ध्यान बना रहेगा। आप आज थोड़े रचनात्मक भी रहेंगे। बिजनेस में आज बड़ी सफलता के आसार हैं।

धनु- आज आपको प्रेम-प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपने करीब के लोगों और दोस्तों के बीच चर्चा में रहेंगे और इसका जाहिर तौर पर खूब आनंद लीजिए। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

मकर- आज आप अपने परिवार की उम्मीदों के मुताबिक सभी काम करेंगे। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो बचे हुए प्रोजेक्ट को आज समाप्त कर सकते हैं। आत्मविश्वास भी चरम पर होगा लेकिन अति-उत्साब से बचने की कोशि कीजिए।

कुंभ- आज आपको अपने कार्यस्थल पर सावधान रहने की जरूरत है। बॉस की आप पर और आपके काम पर नजर रहेगी। वैसे, इसका फायदा ही होगा क्योंकि आप अच्छे प्रदर्शन से वे खुश होंगे। रियर इस्टेट या कंस्ट्रक्शन बिजनेस में पैसे निवेश कर सकते हैं। फायदा मिल सकता है।

मीन- आज आपको अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। प्रतिस्पर्धा ज्यादा है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतना चाहिए। नये दोस्त बन सकते हैं। इसके अलावा आज दिन में आपके लिए कोई खास हलचल नहीं होने वाली है। 

 

English summary :
Today's horoscope, Aaj ka rashifal, 14 june rashifal in Hindi: The people of the lion's zodiac will be very pleased with your friends today. Old friends will also miss You can also help the needy friend from the open day.


Web Title: todays horoscope aaj ka rashifal 14 june rashifal 14th june 2019 horoscope in hindi zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे