12 जुलाई, 2019, राशिफल: आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा है, किसे मिलेगा धनलाभ, पढ़िए राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 12, 2019 07:00 AM2019-07-12T07:00:31+5:302019-07-12T07:00:31+5:30

सिंह राशि के जातक के लिए आज धन लाभ का योग है। व्यापार में मुनाफा होगा। कोई पुराना कर्ज आपके पास लौट सकता है।

todays horoscope aaj ka rashifal 12th july rashifal today astrology in hindi zodiac sign horoscope | 12 जुलाई, 2019, राशिफल: आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा है, किसे मिलेगा धनलाभ, पढ़िए राशिफल

12 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष

आज आपको अपनी वाकपटुता का खूब लाभ मिलेगा। बातों को रखने की आपकी कला आपके लिए आज सफलता के नये द्वार खोलेगी। विपरीत लिंग आपकी ओर आकर्षित होंगे और यश मिलने का योग है। दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। खर्चे पर हालांकि जरूर संयम रखें।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा गुजरने वाला है। आपके प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे और आप अपने काम में सफल रहेंगे। आप आज जो भी लक्ष्य अपने लिए काम में निर्धारित करेंगे, उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। हालांकि, धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें।

मिथुन

आप अपने करीबी दोस्तों के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे। आपकी जिंदगी में कोई खास है, उससे घनिष्टता और बढ़ेगी। वित्तीय संबंधी बात आपकी चिंता बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय में सहयोगी का सहयोग मिलेगा। कार्य में यश प्राप्त होगा।

कर्क

आज आपको अपने पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। कोई बड़ी मदद पार्टनर की ओर से मिल सकती है। स्वास्थ्य का जरूर ध्यान रखें। मौसम संबंधी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। यात्रा का योग है। नये कार्य को आज के लिए टाल दें, असफलता मिल सकती है। 

सिंह

आज आपके लिए धन लाभ का योग है। व्यापार में मुनाफा होगा। कोई पुराना कर्ज आपके पास लौट सकता है। विपरीत लिंग के प्रति खास आकर्षण पैदा होगा। किसी ऐसे से मुलाकात होगी जिसकी ओर आप आकर्षित होते चले जाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अगर आप छात्र जीवन में हैं तो कुछ नये लोगों से मुलाकात हो सकती है जो आपके करियर को नई दिशा देंगे।

कन्या

आज आपके लिए वाणी पर संयम रखना ज्यादा जरूरी है। कार्यस्थल पर बहस से बचें। किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। पूंजी- निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आज समय अच्छा है। इस मामले में आप आगे बढ़ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। खर्चे का भी योग बन रहा है और आप नये कपड़े और आभूषण खरीद सकते हैं। परिवार या किसी रिश्तेदार से लंबे समय से चला आ रहा मतभेद खत्म होगा। शादी-विवाह के संबंध में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक

आज आप उर्जा से भरपूर हैं। दिन आपकी योजना के अनुसार गुजरेगा। हालांकि, यात्रा के दौरान जरूर विशेष सावधानी बरतें। ऑफिस में काम का दबाव अत्यधिक होगा लेकिन आप इससे निपटने में कामयाब होंगे। शाम का वक्त दोस्तों के साथ बितेगा। किसी महिला से मुलाकाता हो सकती है जिससे घनिष्टता बढ़ेगी।

धनु

आज का दिन आपके लिए थकाने वाला हो सकता है। मेहनत के अनुरूप नतीजे नहीं मिलने से निराशा हो सकती है लेकिन ज्यादा हताश होने की जरूरत नहीं है। शाम तक काफी कुछ आपके हक में होगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है और ये आपके लिए आज का बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है। खान-पान पर आज ध्यान रखें।

मकर

आप का मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ होने के संकेत हैं। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। ऑफिस में ऊपरी अधिकारी को आप के कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ भी होगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है।

कुंभ

आपके लिए आज काम में दबाव वाला दिन है। धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। ऑफिस में सीनियर या अपने बॉस अपयश मिल सकता है। दिन थोड़ा निराशा वाला हो सकता है। हालांकि, दोपहर बाद आपके चारों ओर वातावरण अनुकूल रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

मीन 

किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार से बचने की कोशिश करें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। कुछ लोग आपको गैरकानूनी कामों में उलझाने की कोशिश करेंगे, इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। शाम को किसी लंबी यात्रा का योग बन सकता है।

English summary :
Today's Horoscope (Aaj Ka Rashifal 11 july): Taurus people Today's day is going to be very good for you. Your opponents will be defeated and you will be successful in your work. You will be successful in fulfilling any goals you set for yourself today. However, there is a need to maintain patience. Do not take any decision in haste.


Web Title: todays horoscope aaj ka rashifal 12th july rashifal today astrology in hindi zodiac sign horoscope

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे