12 जून 2019, राशिफल: आज बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 12, 2019 06:51 AM2019-06-12T06:51:40+5:302019-06-12T06:51:40+5:30

आज बुधवार (12 जून) गंगा दशहरा का भी त्योहार है। बड़ी संख्या में लोग गंगा और दूसरी पवित्र नदियों में डुबकी लगा रहे हैं। बहरहाल, आप नजर डालिए आज के राशिफल (12 जून, 2019) पर...

todays horoscope aaj ka rashifal 12 june rashifal 12th june 2019 horoscope in hindi zodiac sign | 12 जून 2019, राशिफल: आज बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

12 जून 2019, राशिफल

Highlights12 जून 2019 का राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छातुला राशि वालों के लिए सतर्क रहने की जरूरत, मीन राशि के जातकों का पार्टनर से हो सकता है मनमुटाव

आज का दिन कई मायनों में कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद अच्छा है। मिथुन राशि के जातक के लिए पूरा दिन बेहद मजेदार गुजरने वाला है। वहीं, वृश्चिक और कर्क राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण होगा। यहां पढ़िए, 12 जून का राशिफल...

मेष- आज आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मान कर चलिए कोई बड़ी हलचल या कोई आपाधापी जैसी चीज आज आपको परेशान नहीं करेगी। आप के पास आज भरपूर समय है। भविष्य से जुड़ी कोई ठोस योजना बना सकते हैं। 

वृषभ- आज आप रोजमर्रा के काम से दूर रहकर एक ब्रेक लेना चाहेंगे। आप आज किसी मुश्किल या परेशानी के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहते हैं। इन सभी को दूर कर आप सुकून के लम्हे गुजारेंगे। अपने दोस्त और परिवार वालों के साथ कहीं आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

मिथुन- एक उत्साह से भरा और मजेदार दिन आपका इंतजार कर रहा है। अपने दोस्तों, परिवार वालों और खासकर बच्चों के साथ कुछ अच्छा समय बिताएंगे। अपने बच्चों की उनके काम में मदद करेंगे। अपने पति या पत्नी के साथ भी आप अच्छा समय गुजारेंगे। दिन अच्छा है, इसका आनंद लीजिए।

कर्क- आज आप थका हुआ और कमजोर महसूस करेंगे लेकिन ऑफिस में या बिजनेस में आप सुकून महसूस करेंगे और तनाव कम लेंगे। अपनी नई जिम्मेदारियों के निर्वहन के दौरान आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यात्रा का भी योग है।

सिंह- आज आप पर कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है और इसके लिए बखूबी आप खुद को तैयार भी करेंगे। दिन खत्म होने तक हो सकता है कि आप थकान भी महसूस करें लेकिन जब आप पीछे मुड़कर देखेंगे तो एक संतुष्टि का अहसास होगा। इस से आपको बल मिलेगा और आप अगले दिन के लिए पूरे जोश के साथ खुद को तैयार करेंगे। लंबे दिन के बाद जब घर लौटेंगे तो कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। तैयार रहिए। 

कन्या- आज काम और पार्टी दोनों का ओवरडोज आप पर है। काम में दिन अच्छा बितेगा और सफलता की नई राह पकड़ेंगे। शाम और भी शानदार होने वाली है। 

तुला- आज का दिन आपके लिए काम के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। इसके बावजूद आपको सावधान रहने की जरूरत है। अपनी आंखें खुली रखिये और सावधान रहिए। आज आपको कानूनी मसलों में ज्यादा सर्तकता बरतनी चाहिए।

वृश्चिक- कठिनाइयों से भागने का आज दिन नहीं है। अपनी  समस्य को खुद सुलझाने का प्रयास कीजिए। दोस्तों की मदद ले सकते हैं और धैर्य बनाए रखें। इससे आपको मदद मिलेगी।

धनु- आज दिन की शुरुआत किसी अच्छे खबर से हो सकती है। कुछ समस्याएं और रूकावटें भी आएंगी लेकिन आप आसानी से इसका रास्ता खोज लेंगे। ऑफिस में अपने आसपास के लोगों से ज्यादा सावधान रहें और अपने काम पर ध्यान दे।

मकर- अगर आप मीडिया में करियर बनाना चाहते हैं, तो इस बारे में आज आप गंभीरता से विचार कर सकते हैं। संभव है कि इस ओर आप कमद भी बढ़ाएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए संतुलन वाला रहेगा। इस दिन का आनंद ले।

कुंभ- आज आप ऑफिस में अपने सहकर्मियों या बॉस को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं। हो सकता है कि सभी को खुश करने की कोशिश में आप खुद को निराश करें। इसलिए सोच-समझ कर फैसला लें। दिन का दूसरा हिस्सा सूकुन वाला रहेगा। आपके करीब के लोग आपके बोझ को कम करने की कोशिश करेंगे।

मीन- आज आपका अपने पार्टनर से कुछ मनमुटाव हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि आप उनसे ज्यादा बातें करें और विशेष ख्याल रखें। अपनी समस्या खुल कर अपने पार्टनर के सामने रखें। बिजनेस या काम में भी थोड़ी मुश्किल आज आपके लिए आ सकती है। शाम जरूर कुछ बेहतर होगा।

English summary :
Today's Horoscope, 12 june rashifal in Hindi: Today is very good day in many ways for some zodiac sign. For the person of Gemini, the whole day is going to be very fun. At the same time, the day will be challenging for Scorpio and Cancer patients. Read here, June 12 horoscope ...


Web Title: todays horoscope aaj ka rashifal 12 june rashifal 12th june 2019 horoscope in hindi zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे