10 जुलाई, 2019, राशिफल: आज किसके खुलेंगे भाग्य, किसे होगा धन लाभ? दिन शुरू करने से पहले पढ़िए राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 10, 2019 07:15 AM2019-07-10T07:15:33+5:302019-07-10T07:15:33+5:30

मीन राशि के जातकों के लिए आज आकस्मिक धन लाभ का योग है। यह धन लाभ व्यापार या किसी को दिये हुए कर्जे के तौर पर वापस आयेगा।

todays horoscope aaj ka rashifal 10th july rashifal today astrology in hindi zodiac sign horoscope | 10 जुलाई, 2019, राशिफल: आज किसके खुलेंगे भाग्य, किसे होगा धन लाभ? दिन शुरू करने से पहले पढ़िए राशिफल

10 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष

आज आपके लिए रोमांस और प्यार से भरा दिन है। अपने पार्टनर के प्रति आपका जो प्रेम है, उसका अहसास आप उन्हें करायेंगे। दोस्तों या रिश्तोदारों से किसी बात पर कुछ मनमुटाव हो सकता है। इसलिए वाणी पर जरूर संयम रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान की ओर से शिक्षा के संबंध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ

आपको आज मनमाफिक नतीजे नहीं मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। आपने काफी मेहनत जरूर की है लेकिन इसे अभी जारी रखें। अपने किसी मित्र से किसी बड़ी समस्या के बारे में चर्चा कर सकते हैं और इसका फायदा आपको उनकी ओर से मदद के तौर पर भी मिल सकता है। कपड़े या राशन के व्यापार में हैं तो आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

मिथुन

आज आपका दिल आपके दिमाग पर हावी होगा। इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की भी जरूरत है। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। खासकर अगर कोई कानूनी मसला चल रहा है या उससे जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने हैं तो पहले खूब विचार करें। परिवार और बच्चों के प्रति मोह आज ज्यादा होगा। उनके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। 

कर्क

आप आज उर्चा से भरपूर हैं और कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं। मसलन आप नौकरी या व्यापार बदलने पर गंभीरता से विचार करेंगे। कार्यस्थल पर बॉस के साथ रिश्ता दोस्ताना होगा और अपने काम से आप उन्हें खुश करने में कामयाब होंगे। सहकर्मियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा।

सिंह

आज खर्चे का योग है इसलिए जेब को पकड़ कर रखें। कई ऐसे खर्च होंगे जिसे आप टाल सकते थे। बचत का प्रयास करें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। उदर संबंधी रोग आपको आज परेशान कर सकता है। अगर आप छात्र हैं तो उच्च शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा का योग बन सकता है।

कन्या

बिजनेस में आप बहुत शानदार मुनाफे का योग है। यह कुछ ऐसा है जिसे देख आप बेहद संतुष्ट और खुश होंगे। ऑफिस में भी आप अपने काम से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। क्रिएटिविटि से लेकर कुछ अलग करने के आपके विचार बॉस को पसंद आएंगे। बैंक या वित्तीय लेनदेन से जुड़े आपके काम में आज आपको थोड़ी परेशानी का सामना जरूर करना पड़ सकता है।

तुला

इसमें कोई शक नहीं कि आप खुद को संतुलित रखने में माहिर हैं। परिवार और कार्यस्थल को लेकर ऐसी ही कुछ दुविधा होगी लेकिन आप कामयाब होंगे। कोर्ट से जुड़े काम में कुछ रूकाटव और अड़चन पैदा हो सकती है। इस बीच स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शाम के बाद सुस्ती महसूस करेंगे और आपकी खऱाब तबीयत परेशान कर सकती है। 

वृश्चिक

आज आपका दिन है। शॉपिंग, पार्टी, मौजमस्ती ये सबकुछ आपके सामने है। परिवार के साथ बहुत अच्छा दिन गुजरेगा। बच्चे आपके इस व्यवहार से खुश होंगे। पैसे से जुड़ी कोई बात आपको जरूर थोड़ा परेशान कर सकती है लेकिन यह केवल कुछ देर के लिए होगा। आप इस समस्या को पीछे छोड़ते हुए पूरे दिन का आनंद लेंगे।

धनु

आज का दिन व्यस्त और आपको थकाने वाला है। मेहनत काफी होगी लेकिन नतीजे शायद आपके अनुसार नहीं हों। शाम जरूर शांति वाला होगा। दोस्तों या परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। दिन में काम के संबंध में यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

मकर

आज आपके लिए मिलाजुला दिन है। इसका मतलब ये हुआ कुछ खुशियां तो परेशान करने वाली खबर भी आपका इंतजार कर रही है। बिजनेस से जुड़े कार्य में दौड़धूप बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नती होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मसले पर भी आगे बढ़ सकते हैं। 

कुंभ

आज आप अस्वस्थ और कमजोर महसूस करेंगे। ऑफिस में सतर्क रहे और गलती न हो इसका ध्यान रखें। संतान से जुड़ी कोई खबर आपको परेशान कर सकती है। छात्रों के लिए विदेश जाने की संभावना बन रही है।

मीन

आज आपके लिए आकस्मिक धन लाभ का योग है। यह धन लाभ व्यापार या किसी को दिये हुए कर्जे के तौर पर वापस आयेगा। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की सलाह है। मन पर संयम रखने की कोशिश करें। यह भटक सकता है और मुश्किल में आपको डाल सकता है।

English summary :
Aries People Today is a day full of romance and love for you. You will feel the love you have for your partner. Friends or relatives may have some tension on anything. That's why keep the patience on the voice. Health will be good. There can be good news about child education.


Web Title: todays horoscope aaj ka rashifal 10th july rashifal today astrology in hindi zodiac sign horoscope

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे