13 जुलाई , 2019 राशिफल: बुध हो रहे हैं अस्त, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 13, 2019 11:51 AM2019-07-13T11:51:52+5:302019-07-13T11:51:52+5:30

द्रमा का संचार दिन-रात मंगल की राशि वृश्चिक होगी। ऐसे में आपके रशिफालों पर क्या पड़ेगा इसका असर। जानिए, 13 जून 2019 का राशिफल....

today horoscope, 13 July horoscope in hindi, aaj ka rashifal, 13 July horoscope, 12 zodiac sign horoscope today | 13 जुलाई , 2019 राशिफल: बुध हो रहे हैं अस्त, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

आज आप अपने पेशे से ज्यादा व्यक्तिगत मसलों में उलझे रहेंगे।

Highlightsआज आप अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी मेहनत करेंगे।आपको पता कि कहां जाना है और आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।

आज का दिन सभी राशियों वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज वक्री बुध अस्त होने जा रहे हैं। वहीं, चंद्रमा का संचार दिन-रात मंगल की राशि वृश्चिक होगी। ऐसे में आपके रशिफालों पर क्या पड़ेगा इसका असर। जानिए, 13 जून 2019 का राशिफल....

मेष- आज का दिन व्यस्तता वाला होगा और थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है। आप हो सकता है कि अपने दोस्तों से छोटी-छोटी बातों पर सहमत नहीं हो, लेकिन आप इसे पसंद करेंगे। आप बाकी पड़े सभी कामों को खत्म कर सकेंगे, जिससे आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर यह आपके लिए नई आशाओं का दिन होगा।

वृषभ- आज आप अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी मेहनत करेंगे। हो सकता है कि आपने जितनी मेहनत की हो, उसका उतना फल नहीं मिले। इससे लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आज आपको कोई और परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

मिथुन- आपको पता कि कहां जाना है और आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। आप आज उर्जा से भरपूर होंगे और काम को लेकर उत्साही होंगे। इससे आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी। आपकी मेहनत का आपको उम्मीद से बेहतर नतीजा भी मिलेगा।

कर्क- आज भावनाएं आपकी सफलता की राह में रोड़े अटकाएंगी। इसलिए आप भावनाओं पर आज थोड़ा काबू रखें। यह आपके भविष्य के लिए भी ठीक नहीं है। अपनी बातों और   विनम्र व्यवहार से आज आप लोगों का दिन जीतने में सफल होंगे।

सिंह- आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उत्साह और आत्मविश्वास की वजह से आप उसे करने में कामयाब होंगे। दूसरे लोग भी इसके लिए आपकी प्रशंसा करेंगे। आप आज नये कपड़े और दूसरी चीजें खरीदेंगे, जिसके बारे में आप काफी पहले से योजना बना रहे थे।

कन्या- आज आप अपने पेशे से ज्यादा व्यक्तिगत मसलों में उलझे रहेंगे। आज आप इनसे आगे बढ़कर निपटने की कोशिश कीजिए। अपने उत्साही और व्यवहार-कुशलता पर भावनाओं को हावी नहीं होने दें। खासकर शाम में इससे बचने की जरूरत है।

तुला- आज काम में आप अपने कौशल और क्षमता का बेहतर उपयोग करेंगे और लोगों पर प्रभाव छोड़ने में कामयाब होंगे। साथ ही कला और कलात्मक चीजों के लिए अपने अंदर छिपे चाहत को भी विकसित और जाहिर कर सकेंगे। आज आप कला से जुड़ी कोई नई चीज भी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक- आज आप अपने रचनात्मकता के मामले में सर्वश्रेष्ठ लय में होंगे। अगर आपका उत्साह बढ़ता है तो आप क्लासिकल म्यूजिक और डांस सीखने के लिए कोई नई कोचिंग क्लास या गुरु से मिल सकते हैं। शाम को आप रोमांटिक मूड में होंगे और आपकी शाम अच्छी गुजरेगी।

धनु- आज आप ज्यादा रोमांटिक मूड में होंगे और 'कामदेव' से बचना आज आपके लिए मुश्किल होगा। हालांकि, ये आपको अपने विवेक पर फैसला करना है कि आप किस नाव पर सवार होना चाहते हैं।

मकर- आप भले ही इन दिनों सावधान हैं, इसके बावजूद आपको और सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर ये सावधावी किसी लीगल दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने समय बरतनी है। अगर आप ब्रोकर या डीलर हैं तो ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। 

कुंभ- आज आपके लिए यात्रा का योग है। वैसे बेहतर होगा कि आप अकेले ही यात्रा करें क्योंकि अगर आप किसी के साथ या कुछ लोगों के साथ यात्रा पर जाते हैं उनकी वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में भी आप हालांकि, अपने मौज मस्ती के लिए कुछ जगह निकालने में सफल होंगे।

मीन- आप आज विनम्र और उदार स्वभाव का प्रदर्शन करेंगे। काम की जगह पर आपको प्रशंसा मिलेगी। आपकी मेहनत की सराहना की जाएगी। भले ही आप अपने परिवार को अत्यधिक महत्व देते हैं, लेकिन यह इरादा लंबे समय तक काम करने की आवश्यकता के कारण प्रभावित होगा। किसी भी संघर्ष से बचने के लिए आप पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन को संतुलित करने का एक तरीका जरूर खोजें।

Web Title: today horoscope, 13 July horoscope in hindi, aaj ka rashifal, 13 July horoscope, 12 zodiac sign horoscope today

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे