शनिवार की सुबह ये 3 चीजें दिखना होता है शुभ, समझ लीजिए आपका काम बन गया

By गुणातीत ओझा | Published: June 27, 2020 06:20 AM2020-06-27T06:20:58+5:302020-06-27T06:20:58+5:30

शनिवार के दिन के लिए लोगों में कई भ्रांतियां बनी रहती हैं। कई लोग शनिवार को शुभ कार्य के लिए अच्छा दिन नहीं मानते हैं।

These 3 things are to be seen on Saturday morning considered auspicious | शनिवार की सुबह ये 3 चीजें दिखना होता है शुभ, समझ लीजिए आपका काम बन गया

शनिवार को सुबह-सुबह कई चीजों का दिखना शुभ माना जाता है।

Highlightsशनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव का होता है। शनि और शनिवार को लेकर कई लोगों में भ्रांतियां होती हैं।कई लोग शनिवार के दिन को शुभ नहीं मानते और किसी भी गलत घटना के लिए इस दिन को जिम्मेदार ठहराते हैं।

Shanivar Shakun: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव का होता है। शनि और शनिवार को लेकर कई लोगों में भ्रांतियां होती हैं। कई लोग शनिवार के दिन को शुभ नहीं मानते और किसी भी गलत घटना के लिए इस दिन को जिम्मेदार ठहराते हैं। लेकिन शनिवार के दिन सुबह के समय अगर आपको ये 3 चीजें दिखाई दे जाएं, तो आपका दिन शुभ हो सकता है...

1. भिखारी – शनिवार की सुबह कोई भिखारी या निर्धन व्यक्ति आपके दरवाजे पर आता है या दिखाई देता है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। अगर ऐसा होता है तो आपको इनकी उचित मदद करनी चाहिए, इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

2. सफाई कर्मचारी – शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी का दिखाई देना भी शुभ माना जाता है। खास तौर से तब, जब वह झाड़ू लगा रहा हो। ऐसा होने पर उन्हें कुछ पैसे जरूर दें। इससे आपका कार्य निर्विघ्‍न हो जाएगा।

3. काला कुत्ता – शनिवार को काला कुत्ता दिखाई देना भी शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर काले कुत्ते को घी लगाकर रोटी या बिस्किट खिलाएं।

Web Title: These 3 things are to be seen on Saturday morning considered auspicious

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे