Surya Grahan 2019: सूर्य ग्रहण देखने के चक्कर में ना कर बैठें ये गलतियां, गवां बैठेंगे आंखों की रोशनी

By मेघना वर्मा | Published: November 26, 2019 07:01 AM2019-11-26T07:01:19+5:302019-11-26T07:01:19+5:30

ये सूर्य ग्रहण साल का तीसरा ग्रहण भी है। इससे पहले 6 जनवरी को पहला ग्रहण और 2 जुलाई को दूसरा ग्रहण लगा था। ग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। 

surya grahan solar eclipse side effects on eyes in hindi | Surya Grahan 2019: सूर्य ग्रहण देखने के चक्कर में ना कर बैठें ये गलतियां, गवां बैठेंगे आंखों की रोशनी

Surya Grahan 2019: सूर्य ग्रहण देखने के चक्कर में ना कर बैठें ये गलतियां, गवां बैठेंगे आंखों की रोशनी

Highlightsइस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को पड़ रहा है। सूर्य ग्रहण को देखने से पहले कुछ चीजों को जान लेना जरूरी है।

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इस साल दिसंबर में पड़ रहा है। हिन्दू शास्त्रों में ग्रहण को काफी महत्व दिया जाता है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इस बार दिसम्बर महीने की 26 तारीख को पड़ रहा है। ये सूर्य ग्रहण साल का तीसरा ग्रहण भी है। इससे पहले 6 जनवरी को पहला ग्रहण और 2 जुलाई को दूसरा ग्रहण लगा था। ग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। 

बहुत से लोग ग्रहण को देखने के लिए बड़े उत्साहित होते हैं। ऐसे में वो कभी-कभी कुछ ऐसी गलती कर बैठते हैं जिसका असर सीधे उनकी आंखों की रोशनी पर पड़ता है। हम यहां कुछ ऐसी ही चीजें बताने जा रहे हैं जिन्हें ग्रहण के समय आप भूलकर भी ना कर बैठें। वरना आपकी आंखों की रोशनी पर इसका असर पड़ सकता है। 

नंगी आखों से ना देखें ग्रहण

साइंटिस्टों की मानें तो सूर्य ग्रहण के समय खतरनाक सोलर रेडिएशन निकलती हैं। यह सोलर रेडिएशन आंखों के नाजुक टिशू को नुकसान पहुंचाती हैं। इसकी वजह से व्यक्ति की आंखों की रोशनी तक जा सकती है। तो सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से कतई ना देखें।

लेंस या गॉगल जरूर लगाएं

ग्रहण को देखने के लिए किसी भी तरह का गॉगल नहीं बल्कि ग्रहण देखने वाले स्पेशल गॉगल का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप चाहें तो एक्स-रे फिल्म से भी ग्रहण को देख सकते हैं मगर ध्यान रखें उसमें किसी भी तरह का स्क्रैच नहीं होना चाहिए।

करें सोलर व्यूअर का प्रयोग

ग्रहण को नंगे आंखों से ना देखें। ना ही इसे नॉर्मल कैमरे में कैद करें। ऐसा करने से आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए सोलर फिल्टर या सोलर व्यूअर का इस्तेमाल जरूर करें। 

गर्भवती महिलाएं ना देखें ग्रहण

ग्रहण के समय एक खतरनाक किरण रिलीज होती है। जो आपके भ्रूण पर असर डाल सकती है। तो गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए। ऐसा करना उनके और उनके बच्चे दोनों के लिए खरतनाक हो सकता है। 

Web Title: surya grahan solar eclipse side effects on eyes in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे