आ गया सूर्य ग्रहण का सबसे सटीक राशिफल, जानें चमकेंगे आपके सितारे या शुरू हो रहा है बुरा वक्त

By गुणातीत ओझा | Published: June 21, 2020 01:25 PM2020-06-21T13:25:37+5:302020-06-21T13:26:35+5:30

ज्योतिषाचार्यों ने आज असाढ़ मास की अमावस्या पर लगे साल के पहले सूर्य ग्रहण को लेकर सावधानी बरतने को कहा है। आइये आपको बताते हैं आपकी राशिफल की सटीक जानकारी...

Surya grahan rashifal The most accurate horoscope of solar eclipse know whether your stars will shine or are having a bad time | आ गया सूर्य ग्रहण का सबसे सटीक राशिफल, जानें चमकेंगे आपके सितारे या शुरू हो रहा है बुरा वक्त

पढ़ें सूर्य ग्रहण का सटीक राशिफल।

Highlightsमेष- मेष राशि वालों के लिए ग्रहण बहुत अच्छा नहीं है। धन हानि के साथ ही संतान की ओर से भी परेशानी बढ़ेगी। हनुमान जी की पूजा करें, चालीसा पढ़ें।वृष- इस राशि के लिए भी ग्रहण कोई खास अच्छा नहीं है। धन की समस्या के साथ पढ़ाई आदि में मुश्किलें बढ़ेंगी। कष्टों को काटने के लिए सरस्वती देवी की पूजा करें।

मेष (Aries Solar Eclipse Horoscope)- मेष राशि वालों के लिए ग्रहण बहुत अच्छा नहीं है। धन हानि के साथ ही संतान की ओर से भी परेशानी बढ़ेगी। हनुमान जी की पूजा करें, चालीसा पढ़ें।

वृष  (Taurus Solar Eclipse Horoscope)- इस राशि के लिए भी ग्रहण कोई खास अच्छा नहीं है। धन की समस्या के साथ पढ़ाई आदि में मुश्किलें बढ़ेंगी। कष्टों को काटने के लिए सरस्वती देवी की पूजा करें।

मिथुन (Gemini Solar Eclipse Horoscope)- मिथुन राशि पर ही सूर्य का ग्रहण लगने जा रहा है, ऐसे में इन राशि वालों को सुबह से ही हनुमान चालीसा या सुंदर कांड का पाठ शुरू कर देना चाहिए। मिथुन राशि वाले व्यर्थ के झगड़े से बचकर रहें, धन को सोच समझकर खर्च करें। प्रतिदिन सूर्य के मंत्रों का जाप करें और मूंग की दाल का दान करें।

कर्क  (Cancer Solar Eclipse Horoscope)- इनके लिए ग्रहण मिलाजुला असर लाएगा। एक ओर जहां ये धन हानि से परेशान होंगे, वहीं दूसरी ओर कोई अच्छी खबर भी प्राप्त होगी। भगवान शिव की पूजा करें।

सिंह (Leo Solar Eclipse Horoscope)- सिंह राशि वालों के लिए भी ग्रहण कोई बहुत अच्छे संकेत लेकर नहीं लेकर आ रहा। इन राशिवाले लोगों का मन परेशान रहेगा, क्रोध बढ़ेगा, जिसके कारण अपनों से भी लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे और रिश्तों में कटुता आ सकती है। हनुमान जी की पूजा के साथ प्रतिदिन सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या (Virgo Solar Eclipse Horoscope)- इन राशिवाले लोगों थोड़ा सचेत होने की जरूरत है। इन जातकों के सुख-समृद्धि में कमी आ सकती है। वयर्थ की चिंताएं घेरेंगी, जिसके कारण चाहने के बावजूद कई जरूरी कार्य नहीं कर पाएंगे और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। भगवान हनुमान और सूर्य की पूजा के साथ भगवान गणेश जी को भी याद करना लाभदायक रहेगा।

तुला (Libra Solar Eclipse Horoscope) राशि में ग्रहण का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। हालांकि क्रोध के कारण बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। भगवान नारायण की पूजा के साथ गायत्री मंत्र का जाप प्रारंभ करें।

वृश्चिक (Scorpio Solar Eclipse Horoscope)- इन जातकों के लिए ग्रहण शुभ संकेत ला रहा है। इन राशि वालों के पास ढेर साला धन आने की संभावनाएं बन रही हैं। हालांकि इसके लिए काफी मेहनत की जरूरत है। हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करने से समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही मंगल के बीज मंत्रों का जाप करें।

धनु  (Sagittarius Solar Eclipse Horoscope)- इस राशि वाले लोग बीमारी से परेशान हो सकते हैं। अपनी भाषा या क्रोध पर संयम नहीं रखा तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनों से रिश्तों में भी कटुता आ सकती है। भगवान शिव की पूजा, महामृत्युंजय मंत्र का जाप लाभदायक रहेगा।

मकर (Capricorn Solar Eclipse Horoscope)- इनके लिए ग्रहण मिलाजुला असर लाएगा। एक ओर जहां ये धन हानि से परेशान होंगे, खर्च अधिक होंगे और कोई रोग परेशान कर सकता है। हनुमान जी की पूजा करें। शनि की शांति के लिए भी शनि के मंत्रों का जाप करें, काले तिल का दान करें।

कुंभ (Aquarius Solar Eclipse Horoscope)- आर्थिक रूप से देखा जाए तो इस राशि वाले जातकों के लिए यह ग्रहण काफी धन लेकर आ रहा है। इस राशि वालों को काफी सारा धन प्राप्त होने वाला है। हनुमान जी की पूजा, सुंदर कांड या हनुमान चालीसा का पाठ करने अनिवार्य रूप से करें। साथ ही शनिदेव की आराधना कर उड़द की दाल दान करें।

मीन (Pisces Daily Horoscope)- इस राशिवालों के लिए ग्रहण आर्थिक रूप से परेशान भरा हो सकता है। परिजनों को स्वास्थ्य हानि हो सकती है, आर्थिक संकट भी आपको परेशान कर सकता है। विष्णु सहस्रनाम का पाठ जरूर करें। ग्रहण काल के बाद और प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करने से स्थितियां अनुकूल बनेंगी और लाभदायक परिणाम सामने आएंगे।

Web Title: Surya grahan rashifal The most accurate horoscope of solar eclipse know whether your stars will shine or are having a bad time

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे