सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम, बच्चे पर पड़ेगा बुरा असर

By मेघना वर्मा | Published: November 25, 2019 02:17 PM2019-11-25T14:17:15+5:302019-11-25T14:17:15+5:30

ग्रहण के दौरान वैसे तो सभी को कुछ नियमों का पालन करना चाहिए खासकर गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के समय विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत होती है।

surya grahan me pregnancy effect in hindi, pregnant women should not do these things in surya grahan | सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम, बच्चे पर पड़ेगा बुरा असर

सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम, बच्चे पर पड़ेगा बुरा असर

Highlightsसाल का आखिरी सूर्य ग्रहण इस बार 26 दिसंबर को पड़ रहा है। सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को कुछ खास नियम का पालन करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण को हिन्दू शास्त्रों में काफी महत्ता दी जाती है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इस बार दिसम्बर महीने की 26 तारीख को पड़ रहा है। ये सूर्य ग्रहण साल का तीसरा ग्रहण भी है। इससे पहले 6 जनवरी को पहला ग्रहण और 2 जुलाई को दूसरा ग्रहण लगा था। ग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। 

ग्रहण के दौरान वैसे तो सभी को कुछ नियमों का पालन करना चाहिए खासकर गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के समय विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ नियम जिन्हें सूर्य ग्रहण के दौरान हर गर्भवती को ध्यान में रखना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं ना करें ये काम

पुराणों की मानें तो आकाश में यह घटना जब घटती है तो ढेर सारी ऊर्जा का हनन होता है। इस समय नकारात्मक शक्तियां प्रबल होती हैं। जिससे मां के पेट में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचने की गुंजाइश अधिक होती है। 

1. ग्रहण के समय किसी भी प्रकार का भोजन न तो पकाना चाहिये और ना ही खाना चाहिये। 
2. कहते हैं कि सूर्य ग्रहण को देखने से गर्भवती महिलाओं की आंखों और लीवर पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए उन्‍हें इसे देखने की मनाही होती है। 
3. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिये। ऐसा करने से सूर्य की घातक किरणों का बुरा असर भ्रूण पर पड़ सकता है जिससे शिशु विकलांग भी हो सकता है। 


4. अगर संभव हो तो ग्रहण खत्‍म होने के बाद गर्भवती महिला को नहा लेना चाहिये जिससे शिशु को त्‍वचा संबन्‍धी रोग न हो सके। 

भारत में दिखेगा ग्रहण

26 दिसंबर को पड़ने वाला यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देने वाला है। पिछला सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था। मगर इस बार ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। भारत में दिखने पर इस सूतक का असर भी जातकों पर पड़ेगा। ग्रहण का असर धार्मिक और ज्योतिष नजरिए से बहुत महत्व पड़ेगा।

ग्रहण इस साल 26 दिसंबर को पड़ रहा है। ये साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण पौष मास की अमावस्या पर सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर लगेगा। जो 10 बजकर 57 मिनट पर खत्म होगा। इस बार सूर्य ग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा। 

इस बार सू्र्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस कारण सूतक का असर होगा। सूतक का समय ग्रहण के एक दिन पहले से ही शुरू हो जाएगा। सूतक 25 दिसंबर की शाम 5:33 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन सुबह 10:57 मिनट पर यानी ग्रहण के समापन के बाद खत्म होगा। सूतक लगने का काफी विशेष महत्व बताया जाता है। हिन्दू धर्म में सूतक लगने के बाद कोई भी कार्य नहीं किया जाता है। सूतक का समय अशुभ माना जाता है।

Web Title: surya grahan me pregnancy effect in hindi, pregnant women should not do these things in surya grahan

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे