सूर्य ग्रहण 2020: अभी कहां दिख रहा है सूर्य ग्रहण.. देखें राज्यों की पूरी लिस्ट

By गुणातीत ओझा | Published: June 21, 2020 12:23 PM2020-06-21T12:23:29+5:302020-06-21T12:23:29+5:30

Surya Grahan 2020 Timing Latest Updates: कब, कहां, कैसे... जानिए सूर्य ग्रहण के समय को लेकर पूरी जानकारी

surya grahan 2020 timing live updates solar eclipse time in your city | सूर्य ग्रहण 2020: अभी कहां दिख रहा है सूर्य ग्रहण.. देखें राज्यों की पूरी लिस्ट

इन जगहों पर अभी देखा जा सकता है सूर्य ग्रहण।

Highlightsआसमान में सूर्य का घेरा एक चमकती अंगूठी की तरह आएगा नजरभारत में सूर्य ग्रहण 21 जून को सुबह 09.15 बजे से शुरू होकर दोपहर 03.04 मिनट पर खत्म होगा

Sun Eclipse 2020: साल का पहला सूर्य ग्रहण २०२० (Surya Grahan) आज रविवार (21 जून 2020) को सुबह 9:15 बजे शुरू हो चुका है। ग्रहण दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा। इस समय सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएंगे। सूर्य ग्रहण के दौरान भारत के कई शहरों में सूर्य का घेरा एक चमकती अंगूठी की तरह नजर आएगा। इससे पहले वर्ष 1995 में इस तरह का ग्रहण देखा गया था। सूर्य ग्रहण सुबह 09.15 बजे से शुरू होकर दोपहर 03.04 मिनट पर खत्म होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक लगभग 05 घंटे 49 मिनट तक यानी करीब 6 घंटे के इस ग्रहण (Solar Eclipse) में ग्रहों के संयोग से कई परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषों की मानें तो महामारी के दौर में लगने वाला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) काफी अशुभ है। ये न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में रोग और महामारी वाला ग्रहण साबित हो सकता हैष सूतक काल के दौरान पूजा घर और मंदिरों के पट बंद रहते हैं। सूतक काल लगने से पहले ही अपने देवी देवताओं की पूजा कर उनके पट बंद कर देना चाहिए। सूतककाल खत्म होने के बाद लोग मंदिर और पूजा घरों को फिर से खोलते हैं। मूर्तियों पर गंगाजल छिड़क कर उन्हें पवित्र किया जाता है और विधिवित पूजा पाठ पहले की तरह शुरू हो जाती है। 

कहां, कितने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण

राज्यराजधानीशुरू होने का समयअधिकतमखत्म होने का समय
आंध्र प्रदेशहैदराबाद10.1411.5513.44
अरुणाचल प्रदेशईटानगर11.0312.5114.27
असमदिसपुर10.5712.4614.24
बिहारपटना10.3712.2514.09
छत्तीसगढ़रायपुर10.2412.1013.58
दिल्ली--10.2012.0113.48
गोवापणजी10.0111.3613.24
गुजरातगांधीनगर10.0411.4213.32
हरियाणाचंडीगढ़10.2212.0213.47
हिमाचल प्रदेशशिमला10.2312.0313.48
जम्मू और कश्मीरश्रीनगर10.2411.5913.40
झारखंडरांची10.3612.2514.09
कर्नाटकबेंगलौर10.1211.4713.31
केरलतिरुअनंतपुरम10.1411.4013.15
मध्य प्रदेशभोपाल10.1411.5713.47
महाराष्ट्रमुंबई10.0011.3713.27
मणिपुरइंफाल11.0412.5314.28
मेघालयशिलांग10.5712.4614.24
मिजोरमआइजोल11.0012.4914.26
नागालैंडकोहिमा11.0412.5314.28
ओडिसाभुवनेश्वर10.3812.2614.09
पंजाबचंडीगढ़10.2212.0213.46
राजस्थानजयपुर10.1411.5513.44
सिक्किमगंगटोक10.4812.3614.17
तमिलनाडुचेन्नई10.2211.5913.41
तेलंगानाहैदराबाद10.1411.5513.44
त्रिपुराअगरत्तला10.5512.4514.23
उत्तर प्रदेशलखनऊ10.2612.1113.58
उत्तराखंडदेहरादून10.2412.0513.50
पश्चिम बंगालकोलकाता10.4612.3514.17

 

Web Title: surya grahan 2020 timing live updates solar eclipse time in your city

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे