Surya Grahan 2020: 900 साल बाद बन रहे हैं अद्भुत संयोग, गर्भवती महिलाएं न करें ये काम

By गुणातीत ओझा | Published: June 20, 2020 07:22 PM2020-06-20T19:22:11+5:302020-06-21T10:57:30+5:30

21 को ही सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर आ जाएगा। जिससे ये साल का सबसे बड़ा दिन भी होगा। ये सदी का दूसरा ऐसा सूर्यग्रहण है, जो 21 जून को हो रहा है। इससे पहले 2001 में 21 जून को सूर्य ग्रहण हुआ था।

Surya Grahan 2020: This solar eclipse after 500 years is very special amazing coincidences coming pregnant women should not do this work | Surya Grahan 2020: 900 साल बाद बन रहे हैं अद्भुत संयोग, गर्भवती महिलाएं न करें ये काम

500 साल बाद लग रहा है ऐसा सूर्य ग्रहण, जान लें जरूरी बातें।

Highlightsरविवार को लगने वाला सूर्यग्रहण साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण है। साल का पहला सूर्य ग्रहण २०२० (Surya Grahan) आज रविवार (21 जून 2020) को सुबह 9:15 बजे लगेगा।ग्रहण दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा। इस समय सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएंगे।

Solar Eclipse 2020: आज रविवार को साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण लग चुका है। सूर्य ग्रहण २०२० (Surya Grahan) आज रविवार (21 जून 2020) को सुबह 9:15 बजे शुरु हुआ, ग्रहण दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा। इस समय सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएंगे। ग्रहणकाल में कई कार्यों को करने से बचना चाहिए, इसके बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं। ग्रहण काल में भोजन करना भी अशुभ माना गया है। धार्मिक दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूतक काल 20 जून की रात 9:16 बजे से शुरू हो जाएगा। इस सूर्य ग्रहण के समय ग्रह और नक्षत्रों का ऐसा संयोग बनने जा रहा है जो पिछले 900 सालों में नहीं बना है।

गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

– ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना, खाना पकाना, और सजना-संवरना नहीं चाहिए।

– ग्रहण काल के समय गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटना, कपड़े सीना आदि से बचना चाहिए। इससे बच्चे को शारीरिक दोष हो सकता है।

– ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए खासकर ग्रहण के दर्शन तो बिल्कुल नहीं करने चाहिए।

– ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिला को जरूर नहा लेना चाहिए वरना उसके शिशु को त्वचा संबधी रोग लग सकते हैं।

– ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिला को तुलसी का पत्ता जीभ पर रखकर हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए।

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत, नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूऐई, एथोपिया तथा कोंगों में दिखाई दे रहा है। देहरादून, सिरसा तथा टिहरी कुछ प्रसिद्ध शहर हैं जहां वलयाकार सूर्यग्रहण दिखाई देगा। नई दिल्ली, चंडीगढ़, मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद, बंगलौर, लखनऊ, चेन्नई, शिमला, रियाद, अबू धाबी, कराची, बैंकाक तथा काठमांडू आदि कुछ प्रसिद्ध शहर हैं जहां से आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई दे  रहा है।

Web Title: Surya Grahan 2020: This solar eclipse after 500 years is very special amazing coincidences coming pregnant women should not do this work

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे