कल है साल का पहला सूर्यग्रहण, धनु, सिंह और मकर राशि के लोग इन मंत्रों का करें जाप, राशिनुसार करें उपाय

By मेघना वर्मा | Published: January 5, 2019 12:57 PM2019-01-05T12:57:58+5:302019-01-05T14:27:00+5:30

Surya Grahan 2019: वृश्चिक राशि वालों को ग्रहण के समय सुन्दरकाण्ड का पाठ करना लाभकारी होगा। दान की बात करें तो इन जातकों को गेहूं और गुड़ का दान करना चाहिए। 

surya grahan 2019 what to do and donts and upay according to rashi | कल है साल का पहला सूर्यग्रहण, धनु, सिंह और मकर राशि के लोग इन मंत्रों का करें जाप, राशिनुसार करें उपाय

कल है साल का पहला सूर्यग्रहण, धनु, सिंह और मकर राशि के लोग इन मंत्रों का करें जाप, राशिनुसार करें उपाय

साल 2019 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 6 जनवरी को पड़ने वाला है। हलांकि ये ग्रहण इस बार भारत में दिखाई नहीं देगा मगर इसका असर सभी की राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यग्रहण के बाद या सूर्यग्रहण के समय कुछ उपाय करने से आप ग्रहण के होने वाले असर से बच सकते हैं। 

ज्योतिषशास्त्रों की मानें तो इस बार का ग्रहण धनु राशि वाले लोगों के लिए ज्यादा प्रभावशाली होगा। शनि इस दिन धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। आप भी जानिए अपनी राशि के अनुसार उपाय। 

मेष राशि- मेष राशि वाले हनुमान जी की पूजा करें। चाहें तो मंगल के बीज के मंत्र का जप करें साथ ही श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

वृष राशि-  वृष राशि वाले भगवान विष्णु और लक्ष्मी पूजन करें। वृष राशि वाले सूक्त का पाठ करें आप चाहें तो शुक्र तथा शनि के बीज मंत्र का जप करें। 

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें। ग्रहण के दिन और ग्रहण के बाद गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं। 

कर्क राशि-  कर्क राशि वाले ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए शिव की उपासना करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। 

सिंह राशि- सिंह राशि वाले श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का जप करें। आप सूर्य और गुरु के बीज मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। आपके लिए गायत्री मंत्र का जप हितकर है। 

कन्या राशि - कन्या राशि वाले ग्रहण के समय श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। जातक ग्रहण के बाद गाय को पालक खिलाएं। 

तुला राशि- तुला राशि वाले भी भगवान विष्णु की उपासना जरूर करें। इसमें श्री विष्णुसहस्त्रनाम का जाप करें। 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को ग्रहण के समय सुन्दरकाण्ड का पाठ करना लाभकारी होगा। दान की बात करें तो इन जातकों को गेहूं और गुड़ का दान करना चाहिए। 

धनु राशि- इस राशि के लोगों को खास ध्यान देना चाहिए। ग्रहण इसी राशि पे लग रहा है। इन राशि के लोगों को ग्रहण के समय महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। 

मकर राशि- इन राशि के लोगों को शनि के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही तिल का दान जरूर करें। 

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। आपको तिल तथा उड़द का दान करना चाहिए। 

मीन राशि-  इन जातकों को विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। साथ ही गुरु और सूर्य के बीज मंत्र का जप करें।

English summary :
Surya Grahan 2019: The first solar eclipse of 2019 is going to take place on 6th January. Although this Solar eclipse will not be visible in India this time, it will have its effect on all the Astroligical signs. Here are some do's and dont's of the first Solar Eclipse of 2019 according to astrology.


Web Title: surya grahan 2019 what to do and donts and upay according to rashi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे