11 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए कब से कब तक रहेगा

By गुलनीत कौर | Published: August 7, 2018 11:04 AM2018-08-07T11:04:13+5:302018-08-07T11:04:13+5:30

ग्रहण के शुरू होने के 12 घंटे से पहले ही सूतक काल लग जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक ग्रहण का सूतक काल 10 अगस्त की देर रात 1 बजकर 30 मिनट से शुरू हो जाएगा।

surya grahan 2018: 11 august, know date, time, sutak kaal | 11 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए कब से कब तक रहेगा

11 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए कब से कब तक रहेगा

ज्योतिष परिणामों के अनुसार साल 2018 में कुल तीन सूर्य ग्रहण हैं, जिसमें से साल का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को पड़ने वाला है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत में इसका असर नहीं होगा। लेकिन ज्योतिष शास्त्रियों की राय में ग्रहण के सूतक काल के निषेध कार्यों का हर भारतीय को ध्यान रखना चाहिए।

11 अगस्त को लगने वाला सूर्य ग्रहण कई सारे संयोगों के साथ आ रहा है। इसदिन श्रावण अमावस्या है। शनिवार के दिन होने के कारण इसे शुभ संयोगों वाली शनैश्चरी अमावस्या भी कहा गया है। इसी दिन हरियाली अमावस्या भी होती है। 11 अगस्त से ही नवग्रह यात्रा आरम्भ होगी। इतने सारे संयोगों के कारण इसदिन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह दिन मन्त्र-सिद्धि और दान-धर्म करने के लिए योग्य बताया जा रहा है।

यह ग्रहण रूस, कजाकिस्तान, मंगोलिया, कनाडा, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्कैंडेविया, स्वालवर्ड और चीन में दिखाई देगा। ग्रहण के शुरू होने के 12 घंटे से पहले ही सूतक काल लग जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक ग्रहण का सूतक काल 10 अगस्त की देर रात 1 बजकर 30 मिनट से शुरू हो जाएगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। अगले दिन 11 अगस्त की दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण शुरू होगा जो कि शाम 5 बजे तक रहेगा।

सूर्य और चन्द्र ग्रहण में होता है एक खास अंतर, क्या आप जानते हैं?

ग्रहण का असर भारत पर नहीं होगा, इसलिए घबराने जैसी कोई बात नहीं है। लेकिन ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार सूतक काल के निषेध नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। खासतौर से बीमार व्यक्ति, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं इस दौरान सतर्क रहें।

Web Title: surya grahan 2018: 11 august, know date, time, sutak kaal

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे