Solar Eclipse (Surya Grahan) 2019 : आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को, सिर्फ इस एक राशि को होगा लाभ-हो सकते हैं मालामाल

By मेघना वर्मा | Published: December 14, 2019 12:28 PM2019-12-14T12:28:53+5:302019-12-14T12:28:53+5:30

शास्त्रों के अनुसार ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक काल के समय किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते। सूतक काल में भोजन करने तक की मनाही होती है।

Solar Eclipse kab hai last Surya Grahan December 26, 2019 Solar Eclipse effects on moon sun zodiac sign horoscope prediction in hindi | Solar Eclipse (Surya Grahan) 2019 : आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को, सिर्फ इस एक राशि को होगा लाभ-हो सकते हैं मालामाल

Solar Eclipse kab hai last Surya Grahan December 26, 2019 Solar Eclipse effects on moon sun zodiac sign horoscope prediction in hindi

Highlightsसूतक काल के समय लोग भगवान का जाप या मंत्रोच्चारण करते हैं।इस साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को पड़ने जा रहा है।

भारत में सूर्य ग्रहण को काफी महत्ता दी जाती है। सूर्य ग्रहण के समय लगने वाले सूतक काल को अशुभ बताया जाता है। इसीलिए इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। वहीं इस साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को पड़ने जा रहा है। जो साल का तीसरा ग्रहण भी है। 

शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक काल के समय किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते। सूतक काल में भोजन करने तक की मनाही होती है। सूतक काल के समय लोग भगवान का जाप या मंत्रोच्चारण करते हैं। वहीं ग्रहण का असर अलग-अलग जातियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है। आइए आपको बताते हैं इस साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का असर आपकी राशि पर कितना पड़ेगा।

राशियों का सूर्य ग्रहण पर असर

मेष राशि - सूर्य ग्रहण इस राशि में नवम भाव में पड़ेगा। इसलिए आपको प्रतिकूल प्रभाव मिलेंगे। इस समय आपका भाग्य आपके साथ नहीं होगा। मानसिक और शारीरिक कठिनाई भी हो सकती है। 

वृषभ राशि - सूर्य ग्रहण आठवें भाव में लग रहा है। इस राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। कई प्रकार के संकट से आप घिर सकते हैं।

मिथुन राशि - सूर्य ग्रहण सातवें भाव में लग रहा है। जीवनसाथी की तबियत खराब हो सकती है। आपको भी सिरदर्द और तनाव की समस्या होगी।

कर्क राशि - ये सूर्य ग्रहण आपके शत्रुओं के लिए भारी होगा। आप अपने शत्रुओं पर जीत दर्ज कर सकते हैं। अगर आपका कोई कोर्ट केस है तो फैसला आपके हक में हो सकता है मगर अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

सिंह राशि - आपकी जाति पर सूर्य ग्रहण पांचवें भाव में लग रहा है। आपकी राशि पर ग्रहम का अशुभ प्रभाव होगा। सम्मान में कमी आएगी। संतान की ओर से कष्ट होगा। सेहत भी गिर सकती है। 

कन्या राशि - चौथे भाव में सूर्य ग्रहण लग रहा है। आपके लिए भी यह ग्रहण अशुभ होगा। वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। किसी के बहकावे में ना आएं। नौकरी में उच्च अधिकारी से झगड़ा हो सकता है। 

तुला राशि - ग्रहण तीसरे भाव में लग रहा है। आपके छोटे भाई-बहन किसी तरह के परेशानी से घिर सकते हैं। आपका गुस्सा बढ़ेगा। बेकार के विवाद में पड़ने से बचें। 

वृश्चिक राशि - दूसरे भाव में लगेगा सूर्य ग्रहण। आर्थिक स्थिती खराब होगी। आप इस समय किसी गलत स्थिती में भी फंस सकते हैं तो सावधानियां जरूर बरतें। 

धनु राशि - धनु राशि के लोगों को मानसिक चिंताएं हो सकती हैं। दूसरी ओर आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है। अपने परिवार वालों और जीवन साथी की सेहत पर का भी ध्यान रखें।

मकर राशि - सूर्य ग्रहण बारहवें भाव में लगेगा। इस समय खर्च अधिक बढ़ेगा। अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। आप अपनी शत्रु की वजह से भी परेशानी में पड़ सकते हैं। मगर यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो ये समय अनुकूल है।

कुंभ राशि - इस राशि के जातकों को इस सूर्य ग्रहण से शुभ फल मिलेगा। इसकी आय बढ़ सकती है साथ ही आर्थिक रूप से फायदा भी हो सकता है। आपकी सभी इच्छाएं भी पूरी होंगी। संतान और प्रेम संबधी मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। 

मीन राशि - मीन राशि वाले जातकों के दसवें भाव में ग्रहण लगेगा। इस समय नौकरी के मामले में आपको परेशानी हो सकती है। साथ ही आपका बॉस आपने नाराज हो सकते हैं तो प्लीज ध्यान रखें।

English summary :
Last Solar Eclipse 2019: Surya Grahan is given great importance in India. The Sutak period, which occurs at the time of solar eclipse, is said to be inauspicious. That is why no auspicious work is done at this time. At the same time, the last solar eclipse of 2019 is going to fall on 26 December. Which is also the third eclipse of the year.


Web Title: Solar Eclipse kab hai last Surya Grahan December 26, 2019 Solar Eclipse effects on moon sun zodiac sign horoscope prediction in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे