इन देशों में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं बिल्कुल ना करें ये 3 काम

By मेघना वर्मा | Published: August 11, 2018 08:36 AM2018-08-11T08:36:51+5:302018-08-11T08:36:51+5:30

सूर्य ग्रहण दूरबीन या पिनहोल कैमरे की मदद से भी देखा जा सकता है। 

solar eclipse 2018: time, significance and tips for pregnant women to be safe during grahan and | इन देशों में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं बिल्कुल ना करें ये 3 काम

इन देशों में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं बिल्कुल ना करें ये 3 काम

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 11 अगस्त यानी आज है। यह साल का तीसरा सूर्य ग्रहण होगा। इस बार आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जो धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में दिखाई देगा। भारत के लोग इस सूर्य ग्रहण को दीदार नहीं कर पाएंगे मगर इसका प्रभाव ना पड़े इसलिए इसके उपाय करना आवश्यक है। इस बार का सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजे खत्‍म होगा। ग्रहणकाल का सूतक लगभग 12 घंटे पहले लगेगा। आइए जानते हैं ये सूर्य ग्रहण कब, कहां और कैसे देखा जा सकेगा। साथ ही आपको बताएंगे वो काम जिन्हें ग्रहण के समय किसी भी गर्भवती महिला को नहीं करना चाहिए। 

मास्को, चीन सहित लंदन में दिखेगा ग्रहण

साल का आखिरी सुर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसे नॉर्थ अमेरिका, नॉर्थ पश्चिमी एशिया, साउथ कोरिया, मास्को, चीन जैसे कई देशों के लोग देख पाएंगे। लंदन में सूर्यग्रहण सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर शुरू होगा।

ग्रहण देखना नहीं है सुरक्षित

सूर्य ग्रहण चाहे कैसा भी हो आंशिक या पूर्ण उसे खुली या नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। हालांकि सूर्य ग्रहण को देखने के लिए बाजार में कई तरह के चश्‍मे उपलब्‍ध हैं। इन चश्‍मों का इस्‍तेमाल कर आप अपनी आंखों को नुकसान पहुंचाए बिना इस खगोलीय घटना के साक्षी बन सकते हैं। सूर्य ग्रहण दूरबीन या पिनहोल कैमरे की मदद से भी देखा जा सकता है। 

गर्भवती महिलाएं ना करें ये काम 

* ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह की नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस दौरान फल या सब्जी काटने की गलती बिल्कुल करें। मान्यता है कि ऐसा करने से उसके शिशु के अंगों को हानि पहुंच सकती है। 

* किसी भी स्थिती में गर्भवती महिला को ग्रहण के दौरान कैंची का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि कैंची का इस्तेमाल करने से होने वाले शिशु के होंठ कट जाते हैं। 

* ग्रहण के तुरंत बाद गर्भवती महिलाओं को नहा लेना चाहिए। ग्रहण के समय नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए तुलसी का पत्ता जीभ पर रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

Web Title: solar eclipse 2018: time, significance and tips for pregnant women to be safe during grahan and

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे