13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये 7 काम

By गुलनीत कौर | Published: July 12, 2018 09:05 PM2018-07-12T21:05:31+5:302018-07-12T21:05:31+5:30

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तब पृथ्वी पर पड़ने वाली सूर्य की किरणें अवरुद्ध हो जाती हैं और पृथ्वी के कुछ भागों पर चंद्रमा की परछाईं पड़ने लगती है, जिसे हम सूर्य ग्रहण कहते हैं।

Solar eclipse 2018: Date and time, important facts, know the things to do during solar eclipse | 13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये 7 काम

13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये 7 काम

साल 2018 का दूसरा सूर्य ग्रहण 13 जुलाई की सुबह 7 बजे से शुरू होगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण बताया जा रहा है जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा। इस सूर्य ग्रहण का काल तकरीबन 2 घंटे का है लेकिन ग्रहण का सूतक काल ठीक 12 घंटे पहले से आरंभ हो जाएगा। हालांकि भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा किन्तु ज्योतिषियों के अनुसार सूतक काल के नियमों का पालन करना जरूरी है। 

क्या होता है सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तब पृथ्वी पर पड़ने वाली सूर्य की किरणें अवरुद्ध हो जाती हैं और पृथ्वी के कुछ भागों पर चंद्रमा की परछाईं पड़ने लगती है जिसे हम सूर्य ग्रहण कहते हैं। 

ग्रहण के दौरान ये ना करें

- सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना वर्जित होता है
- मंदिर में प्रवेश और तुलसी के पौधे का स्पर्श नहीं करना चाहिए
- गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने और ग्रहण देखने से बचना चाहिए
-  ग्रहण के दौरान शौच नहीं करना चाहिए
-  सिलाई, कढ़ाई, काटने और छीलने जैसे कार्यों को करने से बचना चाहिए

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक समय, भूल से भी ना करें ये 7 काम

आइए अब जानते हैं, ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए

- ग्रहण के सूतक काल और ग्रहण लगने से लेकर समाप्त होने तक भी ध्यान, भजन, ईश्वर की आराधना करनी चाहिए
- सूर्य मन्त्र का जाप करना चाहिए
- घर की शुद्धि के लिए गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए
- खाद्य पदार्थों और पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालने चाहिए, इससे इनकी शुद्धता बनी रहती है
- सूर्य ग्रहण के दौरान "ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात् ” का जाप करना चाहिए

Web Title: Solar eclipse 2018: Date and time, important facts, know the things to do during solar eclipse

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे