Shukra Vakri 2020: कल से शुक्र चलने जा रहे हैं उल्टी चाल, इन 5 राशियों को रखना होगा विषेश ध्यान-हो जाएगी मुसीबत

By मेघना वर्मा | Published: May 12, 2020 10:29 AM2020-05-12T10:29:45+5:302020-05-12T10:43:05+5:30

शुक्र 13 मई को वक्री होने जा रहे हैं। 13 मई को दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर ये उल्टी चाल चलने जा रहे हैं।

Shukra Vakri 2020, effects on zodiac sign of shukra vakri on 13 may | Shukra Vakri 2020: कल से शुक्र चलने जा रहे हैं उल्टी चाल, इन 5 राशियों को रखना होगा विषेश ध्यान-हो जाएगी मुसीबत

Shukra Vakri 2020: कल से शुक्र चलने जा रहे हैं उल्टी चाल, इन 5 राशियों को रखना होगा विषेश ध्यान-हो जाएगी मुसीबत

Highlights13 मई से शुक्र वक्री होने जा रहा है। 11 मई से शनी ने अपनी उल्टी चाल चलना शुरू कर दिया है।

ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का सनातन धर्म में अत्यधिक महत्व बताया गया है। राशि के अनुसार हर ग्रह और नक्षत्र की चाल का प्रभाव भी पड़ता है। वहीं शनि व्रकी हो चुके हैं। अब शुक्र भी वक्री होने जा रहे हैं। 44 दिनों के लिए वक्री होने जा रहे शुक्र की इस चाल का असर अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। 

शनि जहां 11 मई को वक्री हुए थे वहीं शुक्र 13 मई को वक्री होने जा रहे हैं। 13 मई को दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर ये उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। जो 25 जून को मार्ग पर वापिस आएंगे। इसी समय शुक्र वृषभ राशि में भी गोचर करेगा। नौ ग्रहों में सबसे चमकीले इस ग्रह की उल्टी चाल का कुछ विशेष राशि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आइए हम बताते हैं कौन सी है वो राशि-

1. वृष राशि

आपके लिए शुक्र की उल्टी या वक्री चाल कष्टदायी साबित हो सकती है। आपकी नौकरी या व्यवसाय या आर्थिक रूप से बाधाओं का सामना करना होगा। सिर्फ यही नहीं आपके वाद-विवाद भी इस समय ज्यादा बढ़ सकता है। 

2. कर्क राशि

कर्क राशि वालों पर शुक्र की उल्टी चाल का बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आपके खर्च में बहुत बढ़ोतरी होगी। किसी भी तरह का निवेश करते समय भी सावधानी जरूरी बरतें। आपका एक भी गलत निर्णय आपकी स्थिति गंभीर कर सकता है।  

3. कन्या राशि

इस समय में आपको धैर्य की सख्त जरूरत है। अगर आपने इस समय अपना धैर्य खोया तो आपको और मुसीबत हो सकती है। इस बीच किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। अगर किसी विवाद में पड़े तो आपको भारी नुकसान होगा। 

4. धनु राशि

आपकी सेहत पर विशेष फर्क पड़ सकता है। सेहत का जरूर ध्यान दें। अगर वाहन चला रहे हैं तो इसमें सबसे ज्यादा सावधानी रखें। किसी भी करीबी रिश्ते में खटास आ सकती है। इसलिए वाद-विवाद से भी बचें।

5. मीन राशि

आपके व्यापार से संबधित चीजों में नुकसान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है। कई फायदे की जगह आपको नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए ध्यान रखें। 

Web Title: Shukra Vakri 2020, effects on zodiac sign of shukra vakri on 13 may

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे