Sharad Purnima 2020: आज भूलकर भी ना करें ये काम, पति-पत्नी को बरतनी चाहिए यह सावधानी

By गुणातीत ओझा | Published: October 30, 2020 02:30 PM2020-10-30T14:30:24+5:302020-10-30T14:30:24+5:30

इस साल शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर यानी आज है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत की बारिश होती है। यही कारण है कि आज के दिन खीर बनाकर रातभर चांद की रोशनी में रखी जाती है।

Sharad Purnima 2020: Do not do these works today even by mistake husband and wife should take this caution | Sharad Purnima 2020: आज भूलकर भी ना करें ये काम, पति-पत्नी को बरतनी चाहिए यह सावधानी

आज शरद पूर्णिमा के दिन इन कामों से बचें।

Highlightsइस साल शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर यानी आज है। आज के दिन खीर बनाकर रातभर चांद की रोशनी में रखी जाती है।

आज हिन्दुओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व शरद पूर्णिमा है। हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, अश्विनी मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर यानी आज है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत की बारिश होती है। यही कारण है कि आज के दिन खीर बनाकर रातभर चांद की रोशनी में रखी जाती है। शास्त्रों में शरद पूर्णिमा के मौके पर कुछ कामों को नहीं करने की सलाह भी दी गई है। आइए आपको बताते हैं उन कामों के बारे में जिन्हें करने से आज बचना चाहिए- 

-शरद पूर्णिमा के दिन किसी भी प्रकार का तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसे मांस, मटन, चिकन या मसालेदार भोजन, लहसुन, प्याज आदि।

-शरद पूर्णिमा के दिन शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन शराब का दिमाग पर बहुत गहरा असर होता है। इससे शरीर के साथ-साथ आपके भविष्य पर भी गलत प्रभाव पड़ सकता है। 

-आज के दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए। इस दिन चन्द्रमा का प्रभाव काफी तेज होता है इन कारणों से शरीर के अंदर रक्‍त में न्यूरॉन सेल्स क्रियाशील हो जाते हैं और ऐसी स्थिति में इंसान ज्यादा उत्तेजित या भावुक रहता है। एक बार नहीं, प्रत्येक पूर्णिमा को ऐसा होता रहता है तो व्यक्ति का भविष्य भी उसी अनुसार बनता और बिगड़ता रहता है।

-शरद पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी को दूर रहना चाहिए अर्थात शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से धन की समस्या के साथ-साथ वैवाहिक जीवन पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। शारीरिक संबंध के लिए यह दिन उचित नहीं है।

-शरद पूर्णिमा के दिन अगर कोई सुहागन महिला घर पर आए तो उसको खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। सुहागन स्त्री का सत्कार करें और दान देकर ही घर से विदा करें।

-शरद पूर्णिमा के दिन सुबह के समय दान करना चाहिए लेकिन भूलकर भी सांयकाल के समय किसी को दान नहीं देना चाहिए। खासकर सरसों, हल्दी और जीरा का दान बिल्कुल ना करें।

Web Title: Sharad Purnima 2020: Do not do these works today even by mistake husband and wife should take this caution

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे