शनि के मकर राशि में प्रवेश का कैसा होगा असर और क्या करें उपाय, सबकुछ जानें सबसे आसान शब्दों में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 23, 2020 08:48 AM2020-01-23T08:48:53+5:302020-01-23T08:48:53+5:30

शनि 24 जनवरी को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस दिन शनिदेव अपनी मूल राशि मकर में प्रवेश करेंगे। इस अहम परिवर्तन का सभी राशियों पर असर दिखेगा।

Shani transit in Makar rashi on Mauni Amavasya and its effect on zodiac sign and shani upay | शनि के मकर राशि में प्रवेश का कैसा होगा असर और क्या करें उपाय, सबकुछ जानें सबसे आसान शब्दों में

शनि के मकर राशि में प्रवेश का कैसा होगा असर और क्या है उपाय, जानिए

Highlightsशनि 24 जनवरी को कर रहे हैं मकर राशि में प्रवेशषभ और कन्या राशि वाले जातक ढैया से मुक्त होंगे, मिथुन और तुला राशि पर होगा गंभीर प्रभाव

न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि करीब ढाई साल बाद मौनी 24 जनवरी को अपनी चाल बदल रहे हैं। यह मौनी अमावस्या का भी दिन है और शनि इस दिन धनु से अपनी मूल राशि मकर में प्रवेश करेंगे। शनि देव करीब 29 साल बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस अहम परिवर्तन का सभी राशियों पर असर दिखेगा।

वृषभ और कन्या राशि वाले जातक जहां शनि की ढैया से मुक्त होंगे वहीं मिथुन और तुला राशि के जातकों पर ढैया का प्रभाव होगा। जानिए, किस राशि पर क्या होगा असर होने वाला है...

मेष, कर्क और वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को कार्य और व्यवसाय में लाभ और उन्नति मिलने वाला है। प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। विवाह और पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन का सुख मिलेगा। देश-विदेश की यात्राओं के अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ, कन्या तथा धनु राशि

इस राशि के जातकों को विगत में किये गये प्रयासों में सफलता मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। संतान, भूमि और वाहन संबंधी सुखों की प्राप्ति का योग है।

मिथुन, तुला और कुम्भ राशि

इस राशि के जातकों को आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना होगा। स्वास्थ्य में गिरावट सहित तनाव और उलझन बढ़ेगी। दुर्घटना से चोट का भी भय है। व्यवसाय में विघ्न के संकेत मिल रहे हैं। लाभ कम और खर्च अधिक होगा।

सिंह, मकर और मीन राशि 

इस अवधि में संघर्षपूर्ण परिस्थियों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक और व्यवसायिक उलझने बढ़ेंगी। शत्रु का भय रहेगा। रोग और मानसिक तनाव भी अधिक रहेगा। व्यर्थ का खर्च और कलह के योग हैं।

शनि अगर प्रतिकूल हैं तो क्या है उपाय

- प्रत्येक शनिवार को शनि के मन्त्र का जप करें। ये इस प्रकार है- ऊॅ शं शनैश्चराय नमः
- शनि चालीसा का पाठ भी नियमित रूप से करें।
- सुन्दर काण्ड का पाठ करें।
- हनुमान जी के मन्दिर में सिन्दूर, लड्डू और नारियल चढ़ायें।
- श्रवण नक्षत्र में काले रंग का धागा शमि वृक्ष में लपेटे।
- शनि से संबंधित वस्तुओं जैसे सरसों के तेल, काला तिल, काली मसूर की दाल, काला जूता, नमक आदि का दान करें।
- गरीबों की सहायता करें।
- जानवरों की सेवा करें और उन्हें खाना खिलाएं। 

Web Title: Shani transit in Makar rashi on Mauni Amavasya and its effect on zodiac sign and shani upay

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे