शनि अमावस्या: शनिदेव लिख चुके हैं इन 5 राशियों का भाग्य, ये 5 मंत्र दिलाएंगे नौकरी-व्यापार में तरक्की

By उस्मान | Published: May 4, 2019 04:26 PM2019-05-04T16:26:38+5:302019-05-04T16:26:38+5:30

शनिदेव इंसान के जीवन और उसके द्वारा किये गए कर्मों पर नजर रखते हैं और कर्मों के अनुसार शुभ फल भी देते हैं। राशिफल के अनुसार कुल 5 राशियां ऐसी हैं जिस पर शनि की विशेष कृपा बरसेगी।

shani amavasya: shanidev mantra according rashifal or astrology for health, wealth, prosperity, happiness and money, love | शनि अमावस्या: शनिदेव लिख चुके हैं इन 5 राशियों का भाग्य, ये 5 मंत्र दिलाएंगे नौकरी-व्यापार में तरक्की

फोटो- सोशल मीडिया

भगवान शनिदेव को भाग्य का दाता माना जाता है। सच्चे मैन से उनकी पूजा करने से जीवन में सभी प्रकार की बाधाओं और कष्टों से मुक्ति मिलती है। शनिदेव इंसान के जीवन और उसके द्वारा किये गए कर्मों पर नजर रखते हैं और कर्मों के अनुसार शुभ फल भी देते हैं। शनि को ऐसे ग्रह के तौर पर जाना जाता है, जो राजा को रंक तो रंक को राजा भी बना सकते हैं। राशिफल के अनुसार कुल 5 राशियां ऐसी हैं जिस पर शनि की विशेष कृपा बरसेगी।  

1) मेष
कुछ कामों में अड़चन आ सकती है। नौकरी बदलने से पहले अच्छी तरह विचार करें। स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी है। व्यापार में तरक्की मिल सकती है। पार्टनर से संबंध मधुर होंगे और दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रखेगा। आमदनी बढ़ने की भी संभावना है।

2) मिथुन
कार्यलय में नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के योग हैं। आपको भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। सेहत में सुधार होने के योग हैं। बिजनेस में फायदा हो सकता है। आमदनी बढ़ने की भी संभावना है। अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। 

3) सिंह
बिजनेस में सफलता की संभावना कम है। नई शुरुआत करने में भी सफल हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। दुर्घटना या चोट लगने के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए समय अच्छा हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा आप कुछ नया और ज्यादा करने की सोच सकते हैं।  

4) तुला
रुके काम पूरे होंगे। नौकरी और व्यापार में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। नए काम करने का मन बनेगा। कुछ बड़ी जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती हैं। कामकाज के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।आपकी लव लाइफ में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। 

5) मकर
नौकरी में परेशानी आ सकती है। धन लाभ हो सकता है।प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें। भाषा पर नियंत्रण रखें। सेहत के मामले में दिन ठीक है। बीमारी में राहत मिल सकती है। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है।  

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

1) ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:।
2) ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:
3) मंत्र- ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:।
4) कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।
5) सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।।

Web Title: shani amavasya: shanidev mantra according rashifal or astrology for health, wealth, prosperity, happiness and money, love

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे