Ram-Sita Vivah 2019: इस तारीख को मनाई जाएगी विवाह पंचमी, जानिए इस दिन क्यों नहीं होता शादी का शुभ मुहूर्त

By मेघना वर्मा | Published: November 28, 2019 09:09 AM2019-11-28T09:09:18+5:302019-11-28T13:12:49+5:30

धार्मिक नजरिए से विवाह पंचमी का काफी महत्व होता है मगर क्या आप जानते हैं कि विवाह पंचमी भले ही काफी महत्वपूर्ण हो मगर इस दिन को विवाह के लिए शुभ नहीं माना जाता है।

ram vivah date 2019, ram sita vivah date, know vivah panchami history and significance | Ram-Sita Vivah 2019: इस तारीख को मनाई जाएगी विवाह पंचमी, जानिए इस दिन क्यों नहीं होता शादी का शुभ मुहूर्त

Ram-Sita Vivah 2019: इस तारीख को मनाई जाएगी विवाह पंचमी, जानिए इस दिन क्यों नहीं होता शादी का शुभ मुहूर्त

Highlightsभगवान राम और सीता के विवाह के दिन देशभर में विवाह पंचमी मनाई जाती है। माना जाता है कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को भगवान राम और माता सीता की शादी हुई थी।

भारत वर्ष में भगवान राम को पूजने की प्रथा है। लोगों की आस्था भगवान राम और सीता के प्रति सबसे ज्यादा है। भगवान राम और सीता के विवाह के दिन देशभर में विवाह पंचमी मनाई जाती है। माना जाता है कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को भगवान राम और माता सीता की शादी हुई थी। तभी से इसे विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है। 

धार्मिक नजरिए से विवाह पंचमी का काफी महत्व होता है मगर क्या आप जानते हैं कि विवाह पंचमी भले ही काफी महत्वपूर्ण हो मगर इस दिन को विवाह के लिए शुभ नहीं माना जाता है। भारत समेत नेपाल के कुछ इलाकों में इस दिन शादी करने को निषेध माना जाता है। आइए आपको बताते हैं क्या है इसका कारण।

विवाह पंचमी पर क्यों नहीं होती शादी

लोककथाओं की मानें तो विवाह पंचमी के दिन राम सीता का विवाह हुआ था। जो इस साल 1 दिसंबर को पड़ रहा है। मगर शादी के बाद भगवान राम और सीता माता का जीवन कष्टों से भरा रहा। यही कारण है कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष को शादी के लिए अनुचित बताया जाता है। 

राजा जनक ने लिया था निर्णय

माना जाता है कि सीता माता के पिता राजा जनक ने ये फैसला लिया था कि जो भी शिव का धनुष जिसे पिनाक कहते हैं उठा पाएगा उसी से सीता का विवाह होगा। सीता स्वयंवर में कई राजकुमार आए थे। जिनमें से अयोध्या के राजकुमार राम भी थे। मर्हषि वशिष्ठ ने भगवान राम को शिव के धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाने को कहा। 

गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए भगवान राम शिव के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ा दी। इससे धनुष टूट गया। पूरा राजमहल शोर से गूंज गया। इसी प्रकार सीता जी का विवाह श्रीराम के साथ संपन्न हो गया। कहते हैं सीता के स्वंयवर में खुद रावण भी आया था। 

 

English summary :
Vivah Panchami is celebrated throughout the country on the day of the marriage of Lord Rama and Sita. It is believed that Lord Rama and Mother Sita were married on the fifth day of Shukla Paksha of Margashirsha month


Web Title: ram vivah date 2019, ram sita vivah date, know vivah panchami history and significance

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे