Ram Navami 2020: रामनवमी के दिन करें राम के इन 5 मंत्रों का जाप, दूर हो जाएंगी सारी समस्याएं

By मेघना वर्मा | Published: April 2, 2020 11:16 AM2020-04-02T11:16:59+5:302020-04-02T11:16:59+5:30

बताया जाता है कि राम का नाम वो नाम है जिससे जपते हुए इंसान मोक्ष तक की प्राप्ति कर सकता है। भगवान राम की उपासना करने के लिए हर साल रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। 

ram navami 2020 shree ram mantra for fulfilling wishes | Ram Navami 2020: रामनवमी के दिन करें राम के इन 5 मंत्रों का जाप, दूर हो जाएंगी सारी समस्याएं

Ram Navami 2020: रामनवमी के दिन करें राम के इन 5 मंत्रों का जाप, दूर हो जाएंगी सारी समस्याएं

Highlightsइस साल चैत्र नवरात्रि के बाद आज यानी 2 अप्रैल को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा।मान्यता है कि इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था।

भगवान राम के नाम की महीमा का गुण हर कोई गाता है। बताया जाता है कि राम का नाम वो नाम है जिससे जपते हुए इंसान मोक्ष तक की प्राप्ति कर सकता है। भगवान राम की उपासना करने के लिए हर साल रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। 

इस साल चैत्र नवरात्रि के बाद आज यानी 2 अप्रैल को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। राम नाम के जाप से ही सारी मुश्किलें हल हो जाती हैं। आज हम आपको यहां राम नाम के कुछ ऐसे ही मंत्र बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपकी सारी परेशानी दूर हो जाएगी। 

आप भी पढ़िए राम नाम के ये मंत्र

ॐ नमो भगवते रामचंद्राय

आपके किसी भी कार्य में बार-बार विपत्तियां आ जाती हैं। काम होते-होते रुप जाता है तो आप राम नाम के इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे आपकी सारी विपत्तियां दूर होने लगेंगीं और जीवन में आनंन की अनुभूति होगी।

ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा

इस मंत्र के जाप से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। आपके दिल की हर इच्छा इस मंत्र के माध्यम से साकार होंगी।

ॐ रां रामाय नम:

मान्यता है कि भगवान राम के इस मंत्र का जाप करने से धन, पुत्र और आरोग्य की प्राप्ति होती है। माना ये भी जाता है कि इस मंत्र से सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

ॐ रामभद्राय नम:

अगर आपके किसी भी कार्य में बार-बार रुकावट आ रही है तो आप भगवान राम के इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। राम के इस मंत्र से भी सभी रुकावटें दूर हो जाती हैं। 

ॐ रामाय धनुष्पाणये स्वाहा:

मान्यता है कि जो भी व्यक्ति कानूनी मामलों या दांव-पेंच में फंसा होता है उन्हें इस मंत्र का जाप करने से फायदा होता। अगर आप चाहें तो सिर्फ राम का नाम लेकर जप कर सकते हैं। यही सबसे ताकतवर और प्रभावी है।

Web Title: ram navami 2020 shree ram mantra for fulfilling wishes

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे