Raksha Bandhan 2021: राशि के अनुसार अपने भाई की कलाई पर बांधे किस रंग की राखी, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 18, 2021 02:45 PM2021-08-18T14:45:51+5:302021-08-18T15:30:54+5:30

Raksha Bandhan 2021: रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 22 अगस्त को पूरे देश में मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 6.15 बजे के बाद भद्रा का साया भी नहीं है।

Raksha Bandhan 2021: Rakhi color according to brother zodiac sign know all details | Raksha Bandhan 2021: राशि के अनुसार अपने भाई की कलाई पर बांधे किस रंग की राखी, जानिए

Raksha Bandhan 2021: राशि के अनुसार अपने भाई की कलाई पर बांधे किस रंग की राखी, जानिए

Highlightsसावन के आखिरी दिन यानी पूर्णिमा को मनाया जाता है रक्षा बंधन का त्योहार।ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस मौके पर भाई को राशि के अनुसार भी शुभ रंग की राखी बांधी जा सकती है।

Raksha Bandhan 2021: रक्षा बंधन का त्योहार हर साल सावन के आखिरी दिन यानी पूर्णिमा को मनाया जाता है। भाई-बहनों के बीच अनोखे प्यार को समर्पित ये त्योहार इस साल 22 अगस्त को पड़ रहा है। 

हिंदू मान्यताओं के अनुसार रक्षा बंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। इस दिन भाई की ओर से बहन को उपहार भी देने की परंपरा है। 

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भाई को राशि के अनुसार उसके शुभ रंग की राखी बांधने से और लाभ मिलता है। आज हम आपको इसी संबंध में बताने जा रहे हैं कि राशि के अनुसार भाई को किस रंग की राखी बांधे।

मेष: इस राशि के भाई को लाल रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा। दरअसल मेष राशि के स्वामी मंगल देव होते हैं। ऐसे में लाल राखी इनके लिए शुभ होगा।

वृषभ: इस राशि के भाई को सफेद रंग वाली रेशमी धागे की राखी बांध सकते हैं। नीले रंग की राखी बांधना भी शुभ है। शुक्र देव को वृषभ राशि का स्वामी माना गया है।

मिथुन: इस राशि के जातकों को हरे रंग की राखी बांधें। मिथुन राशि का स्वामी बुध देव को माना गया है। ऐसे में हरे रंग से भाई की तार्किक शक्ति का विकास होगा।

कर्क: इस राशि के स्वामी चन्द्रमा होते हैं। ऐसे में भाईयों को सफेद रंग की राखी बांधें। इससे उन्हें सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। पीले रंग की राखी भी शुभ है।

सिंह: सिंह राशि के भाई को पांच रंगों से बनी राखी बांध सकते हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य को माना गया है। ऐसे में पीले या लाल राखी भी बांधना शुभ होगा।

कन्या: ऐसे राशि वाले भाईयों को गहरे हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। इससे अधूरा कार्य पूरा करने में सफलता मिलेगी। भाईयों को गणपति के प्रतीक की राखी बांधना भी शुभ होगा।

तुला: इस राशि के भाई की कलाई पर गुलाबी रंग या हल्के पीले रंग की राखी बांध सकते हैं। 

वृश्चिक: इस राशि के भाई को गुलाबी रंग की राखी बांधे। मंगल देव को वृश्चिक राशि का स्वामी माना गया है।

धनु: इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में भाईयों की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे उन्हें समाज में मान-सम्मान और  पद-प्रतिष्ठा मिलेगी।

मकर: मकर राशि का स्वामी शनि देव को कहा गया है। ऐसे में इस राशि के भाईयों की कलाई पर नीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा।

कुंभ: इस राशि के भाईयों पर बहनें गहरे नीले रंग की राखी बांधती हैं तो ये उनके लिए शुभ होगा।

मीन: इस राशि के भाईयों की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधे। गुरु बृहस्पति को मीन राशि का स्वामी माना गया है। हल्के पीले रंग की राखी भी बांध सकते हैं।

Web Title: Raksha Bandhan 2021: Rakhi color according to brother zodiac sign know all details

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे