Raksha Bandhan 2019: रक्षा बंधन पर भूलकर भी अपनी बहन को न दें ये गिफ्ट्स!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 13, 2019 08:56 AM2019-08-13T08:56:55+5:302019-08-13T11:35:14+5:30

Raksha Bandhan 2019: रक्षा बंधन पर गिफ्ट देने की परंपरा आज भी जारी है। भाई या तो नगद पैसे या फिर बहनों को कोई उपहार देते हैं। फिर भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें भाईयों को अपनी बहनों को गिफ्ट नहीं देना चाहिए।

Raksha Bandhan 2019 gifts available for sister whole list and what should not given | Raksha Bandhan 2019: रक्षा बंधन पर भूलकर भी अपनी बहन को न दें ये गिफ्ट्स!

रक्षा बंधन पर दें बहनों को क्या गिफ्ट (फाइल फोटो)

Highlightsरक्षा बंधन पर भाईयों को गिफ्ट्स को लेकर रखना चाहिए खास ख्याल वर्षों से रक्षा बंधन पर चली आ रही है गिफ्ट देने की परंपरा

Raksha Bandhan 2019: रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहन के बीच प्रेम का सबसे सुंदर उदाहरण है। इस दिन बहनें अपने भाई की आरती करती हैं, उन्हें तिलक लगाती हैं और उनके हाथों में राखी बांधती हैं। बहनें भाई के हाथ में राखी बांधने के साथ-साथ उनसे अपनी रक्षा और खुशियों का ख्याल रखने का वचन भी लेती हैं। भाई भी अपनी बहन को इस दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार आदि देता है। रक्षा बंधन के दिन भाई की ओर से उपहार देने की ये परंपरा वर्षों से चली आ रही है।

Raksha Bandhan 2019: राखी पर उपहार देने की परंपरा कब से शुरू हुई

रक्षा बंधन के दिन भाई की ओर से उपहार देने की परंपरा काफी पुरानी है और इस संबंध में कई तरह के पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियां प्रचलित हैं। एक पौराणिक कहानी के अनुसार राजा बलि के आग्रह पर जब भगवान विष्णु उनके साथ रहने पाताल लोक में चले गये तो माता लक्ष्मी सहित तमाम देवी-देवता चिंतित हो गये। इसके बाद माता लक्ष्मी पालात लोक पहुंची और बहन बनकर राजा बलि को राखी बांधी और उपहार में भगवान विष्णु को वापस ले जाने की मांग की। यह श्रावण पूर्णिमा का दिन था। राजा बलि मना नहीं कर सका। इसके बाद से ही रक्षा बंधन मनाने और उपहार देने की परंपरा चली आ रही है।

Raksha Bandhan 2019: रक्षा बंधन पर नहीं दें ये गिफ्ट

रक्षा बंधन पर गिफ्ट देने की परंपरा आज भी जारी है। भाई या तो नगद पैसे या फिर बहनों को कोई उपहार देते हैं। आज के आधुनिक युग में कई ऐसी चीजें बाजार में आ गई हैं, जो उपहार स्वरूप दी जाती है। फिर भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें भाईयों को अपनी बहनों को गिफ्ट नहीं देना चाहिए। ऐेसे गिफ्ट बहनों के लिए शुभ और लाभप्रद नहीं माने जाते हैं।

ज्योतिषशास्त्र और वास्तुविज्ञान के अनुसार भाईयों द्वारा बहनों को नुकीली या काटने वाली वस्तुएं गिफ्ट में नहीं दी जानी चाहिए। इसके तहत मैक्सी, चाकू सेट, आईना, फोटो फ्रेम्स गिफ्ट में नहीं दी जानी चाहिए। यही नही, रुमाल और तौलिया भी बहनों को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। 

Raksha Bandhan 2019: रक्षा बंधन पर देनी चाहिए किस प्रकार के गिफ्ट

महिलाओं को गहने, कपड़े आदि बहुत पसंद होते हैं। ऐसे में उन्हें ये गिफ्ट दिये जा सकते हैं। वैसे, भी स्त्रियों में देवी लक्ष्मी का वास माना गया है। इसलिए मान्यता है कि बहनों को अगर वस्त्र उपहार में दिये जाएं तो देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा पुस्तकें, मिठाइयां, चॉकलेट, सोने-चांदी के सिक्के आदि भी बहनों को गिफ्ट में दिये जा सकते हैं। इसके अलावा नकद पैसे या शिक्षा से संबंधित सामग्री भी आप अपनी बहन को गिफ्ट में दे सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि रक्षा बंधन के दिन बहनों का निरादर नहीं करें। ऐसा करना देवी लक्ष्मी का निरादर माना गया है।

English summary :
Raksha Bandhan 2019: The festival of Raksha Bandhan is the most beautiful example of love between brother and sister. On this day, the sisters perform aarti of their brother, apply tilak to them and tie a rakhi in their hands. As well as take a pledge from them to take care of their own safety and happiness.


Web Title: Raksha Bandhan 2019 gifts available for sister whole list and what should not given

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे