Panchak In August 2019: पंचक आज रात इतने बजे होगा खत्म, जानें सितंबर में किस तारीख से होगा शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 20, 2019 09:19 AM2019-08-20T09:19:54+5:302019-08-20T09:19:54+5:30

हिंदू धर्म के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसमें पंचक बेहद अहम हो जाता है। पंचक हर महीने लगता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार पांच नक्षत्रों के विशेष मेल से बनने वाले योग को पंचक कहा जाता है।

panchak in august 2019 date and list of thing should not done during this period | Panchak In August 2019: पंचक आज रात इतने बजे होगा खत्म, जानें सितंबर में किस तारीख से होगा शुरू

पंचक में शुभ काम करने की होती है मनाही

Highlightsपांच नक्षत्रों के विशेष मेल से बनने वाले योग को पंचक कहा जाता हैपंचक में शुभ काम करने की मनाही होती है, इस दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए

Panchak In August 2019:सावन खत्म होने के बाद से ही शुरू हुआ पांच दिनों का पंचक आज रात (बुधवार) 9.30 बजे खत्म हो जाएगा। पंचक में शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पंचक में कोई भी कार्य करने से सफलता नहीं मिलती और कई बार उसके गलत परिणाम भी देखने को मिलते हैं। पंचक इस बार 15 अगस्त को रात 9.29 बजे से लग गया था। हिंदू धर्म के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसमें पंचक बेहद अहम हो जाता है।

दरअसल, पंचक हर महीने लगता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार पांच नक्षत्रों के विशेष मेल से बनने वाले योग को पंचक कहा जाता है। चंद्रमा एक राशि में ढाई दिन रहता है। इस तरह दो राशियों में चंद्रमा पांच दिनों तक रहता है। इन्हीं पांच दिनों के दौरान चंद्रमा जब आखिरी पांच नक्षत्रों धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती से होकर गुजरता है तो इसे पंचक कहते हैं। कुल 27 नक्षत्र होते हैं। इस में आखिरी पांच को दूषित माना गया है। 

सितंबर-2019 में कब से शुरू हो रहा है पंचक

बात अगले महीने यानी सितंबर की करें तो पंचक 12 सितंबर से शुरू हो जाएगा। पंचांग के अनुसार 12 सितंबर (गुरुवार) को तड़के 3.29 बजे ही पंचक लग जाएगा। यह पंचक काल फिर 17 सितंबर (मंगलवार) को तड़के 4.23 बजे खत्म होगा। बता दें कि पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की ओर यात्रा नहीं करने की सलाह दी जाती है। इसे यम की दिशा के तौर पर जाना जाता है। 

साथ ही पंचक में घर की छत नहीं डाली जानी चाहिए। इसे घर में क्लेश की आशंका बनी रहती है। यही नहीं पंचक के दौरान सोने के लिए स्थान जैसे पलंग बनवाना, पलंग खरीदना, बिस्तर आदि खरीदना भी वर्जित माना जाता है। इन दिनों में ऐसी चीजों की खरीदारी को अशुभ माना गया है।

Web Title: panchak in august 2019 date and list of thing should not done during this period

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Sawanसावन