Panchak: सावधान! आज से लग गया है पंचक, पांच दिनों तक नहीं होंगे कोई शुभ कार्य-जानिए कब हो रहा है पंचक समाप्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 14, 2020 12:17 PM2020-05-14T12:17:19+5:302020-05-14T12:17:19+5:30

हर मीहने आने वाली पंचक तिथी के दिन बहुत सी चीजों का ध्यान रखा जाता है। इन पंचक के पांच दिनों को बेहद अशुभ माना जाता है।

panchak days start panchak may 2020 panchak date muhurat and dont on these things on panchak | Panchak: सावधान! आज से लग गया है पंचक, पांच दिनों तक नहीं होंगे कोई शुभ कार्य-जानिए कब हो रहा है पंचक समाप्त

Panchak: सावधान! आज से लग गया है पंचक, पांच दिनों तक नहीं होंगे कोई शुभ कार्य-जानिए कब हो रहा है पंचक समाप्त

Highlightsकिसी भी तरह का शुभ कार्य जैसे कोई विशेष पूजा या समारोह को भी पंचक तिथि में टाल देना ही बेहतर है। मई महीने में पंचक की शुरुआत 14 मई से हो रही है।

आज (14 मई) से पंचक लग गया है। पंचक, महीने के वो पांच हिन होते हैं जिन्हें हिन्दू धर्म में शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इन पांच दिनों में किसी भी तरह के शुभ कार्य को नहीं करना चाहिए। वे कार्य कभी सफल नहीं होते हैं। 

शादी हो, घर खरीदना हो, दुकान लेनी हो या किसी मकान की नींव डालनी हो। हर काम करने से पहले लोग शुभ मुहूर्त देखते हैं। उसके बाद ही कोई कार्य करते हैं। 

वहीं इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि कोई भी शुभ कार्य पंचक वाले दिनों में ना किया जाए। हर मीहने आने वाली पंचक तिथी के दिन बहुत सी चीजों का ध्यान रखा जाता है। इन पंचक के पांच दिनों को बेहद अशुभ माना जाता है। खासकर जब ये पंचक गुरुवार से शुरू हुए हो।

मई महीने में पंचक की शुरुआत 14 मई से हो रही है। जो 19 अप्रैल तक चलने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महीने में पड़ने वाले पंचक यानी इस पांच दिनों को अशुभ बताया जाता है। इसीलिए इस दिन कुछ विशेष प्रकार के कार्य नहीं किए जाते हैं। 

क्या होता है पंचक? 

जब चन्द्रमा कुंभ और मीन राशि पर रहता है उसी समय को पंचक कहते हैं। कहा जाता है कि इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। पंचक के दौरन जिस समय घनिष्ठा नक्षत्र हो उस समय घास, लकड़ी आदि ईंधन को भी एकत्रित नहीं करना चाहिए

कब है पंचक

पंचक तिथि प्रारंभ - 14 मई, 07:22 PM
पंचक तिथि समाप्त - 19 मई, 07:54 PM

पंचक पर ना करें ये काम

1. हिंदू धर्म में मान्यता है कि पंचक के दिनों में चारपाई बनाना अच्छा नहीं होता है। अगर आपने इन दिनों में चारपाई बनाई या बनवाई तो आप पर बड़ा संकट आ सकता है।
2. पंचक काल में जिस समय घनिष्ठा नक्षत्र हो उस समय घर या कही पर लकड़ी, घास या फिर जलाने वाली वस्तुएं नही एकत्र करनी चाहिए। ऐसा करने से आग लगने का भय रहता है। माना जाता है कि अग्नि पंचक वाला दिन आग का होता है।
3. ऐसी भी मान्यता है कि जब पंचक शुरू हो तब किसी यात्रा से बचना चाहिए। खासकर दक्षिण दिशा की ओर बिल्कुल भी न जाएं। दरअसल, दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है। 
4. घर के निर्माण के समय पंचक काल में छत नहीं डाला जाना चाहिए। इससे नुकसान और घर में क्लेश का वातावरण रहता है। इस दौरान गृह प्रवेश भी नही करना चाहिए।
5. किसी भी तरह का शुभ कार्य जैसे कोई विशेष पूजा या समारोह को भी पंचक तिथि में टाल देना ही बेहतर है। 

Web Title: panchak days start panchak may 2020 panchak date muhurat and dont on these things on panchak

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे