सावधान! सप्ताह के इस दिन कभी ना लें किसी से कर्ज, मुसीबत में पड़ जाएंगे आप

By गुलनीत कौर | Published: March 13, 2019 10:16 AM2019-03-13T10:16:03+5:302019-03-13T10:16:03+5:30

सप्ताह के किस दिन आपको भूल से भी किसी से कर्ज नहीं मांगना चाहिए, अगर ये जान लेंगे तो लिया हुआ कर्ज बिना किसी परेशानी के वक्त से चुका भी सकेंगे। इसके अलावा किस दिन कर्ज देना चाहिए ताकि समय से वापस भी लौट आए, यह भी जानें।

One should never borrow or lend money on these inauspicious days of week according to astrology | सावधान! सप्ताह के इस दिन कभी ना लें किसी से कर्ज, मुसीबत में पड़ जाएंगे आप

सावधान! सप्ताह के इस दिन कभी ना लें किसी से कर्ज, मुसीबत में पड़ जाएंगे आप

हिन्दू शास्त्रों में दिन-वार का विशेष महत्व होता है। किस दिन किस देवी-देवता की पूजा करने से क्या लाभ मिलता है, लोग उसी के अनुसार धार्मिक कार्य करते हैं। सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवता से जुड़ा होता है। इसी तरह से हिन्दू शास्त्रों में विधमान ज्योतिष शास्त्र दिनों को ग्रहों और उनके स्वामी देवता से जोड़ता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो दिन के हिसाब से किए गए काम आपको अच्छा फल दिला सकते हैं। 

मगर आप दिनों के प्रतिकूल कार्य करेंगे तो आपको बुरा परिणाम भी मिल सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस दिन कर्ज देना या लेना भविष्य में भारी पड़ सकता है। सप्ताह के किस दिन आपको भूल से भी किसी से कर्ज नहीं मांगना चाहिए, अगर ये जान लेंगे तो लिया हुआ कर्ज बिना किसी परेशानी के वक्त से चुका भी सकेंगे। इसके अलावा किस दिन कर्ज देना चाहिए ताकि समय से वापस भी लौट आए, यह भी जानें।

सोमवार

शास्त्रों में यह दिन भगवान शिव का होता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसदिन को देवी पार्वती से भी जोड़ा जाता है। शास्त्रों में यह शुभवार माना गया है। इसदिन कर्ज लेना या देना, दोनों में हानि नहीं होती। बिना किसी चिंता के ये कार्य किया जा सकता है। 

मंगलवार

सप्ताह के सही दिनों में से मंगलवार एक ऐसा दिन है जिसे बेहद भारी माना जाता है। इस वार से जुड़ा ग्रह मंगल अत्यंत शक्तिशाली और प्रभावी होता है। इसलिए इसदिन कर्ज लेने से बचना चाहिए। मगर आपने किसी से कर्ज लिया हुआ है तो उसे चुकाने के लिए यह दिन अच्छा है। 

बुधवार

बुधवार शिव पुत्र गणेश का दिन होता है। भगवान गणेश को शास्त्रों में विघ्नहर्ता माना गया है। मगर फिर भी बुधवार के दिन कर्ज लेना या देना निषेध है। इसदिन का स्वामी ग्रह बुध है जिसे ज्योतिष की दृष्टि से नपुंसक ग्रह माना गया है। इसलिए इसदिन कर्ज लेने से बचना चाहिए।

बृहस्पतिवार

गुरूवार या बृहस्पतिवार भगवान ब्रह्मा का दिन है। यह भी शुभवार माना जाता है। किन्तु इसदिन किसी को भी कर्ज देना नहीं चाहिए। इसदिन घर का धन बाहार चला जाना अशुभ माना जाता है। मगर इसदिन आप कर्ज ले सकते हैं। गुरूवार को लिया हुआ कर्ज समय से उतर जता है। 

शुक्रवार

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शुक्रवार का दिन इंद्र देवता का दिन है। यह शुभ दिन है। इसदिन कर्ज लेना या देना, दोनों ही सही है। लिया हुआ कर्ज समय से लुटाया जा सकेगा और यदि किसी को शुक्रवार के दिन कर्ज दे रहे ऐन तो उसके भी समय से वापस लौटने की संभावना बढ़ जाती है। पैसे की हानि नहीं होती। 

शनिवार

शनिवार का दिन स्थिर कार्य करने के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन इसदिन कर्ज लेना या देना दोनों ही अशुभ माने जाते हैं। यदि इसदिन किसी से कर्ज लिया जाए तो वह विलंब से चुकता है। और अगर आप किसी को कर्ज देते हैं तो या तो वह देरी से या फिर पैसा टूट-टूटकर हिस्सों में वापस आता है।

रविवार

रविवार का दिन ज्योतिष की दृष्टि से भगवान शिव का दिन है। इसदिन भी कर्ज लेना-देना निषेध माना गया है। इसदिन यदि आप किसी से कर्ज ले लेते हैं तो उसे चुकाने में आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 

नहीं उतर रहा लिया हुआ कर्ज, करें ये उपाय:

अगर आपने किसी से कर्ज लिया है और तमाम कोशिशों के बावजूद भी उसे उतारने में असमर्थ हो रहे हैं तो भगवान गणेश के अराधना करें। गणेश मंदिर जाकर उनकी प्रतिमा के आगे बैठें और तीन बार 'ऋणहर्ता गणेश स्रोत' का पाठ करें। यह पाठ आपको कर्ज मुक्त होने में मदद करेगा। 

Web Title: One should never borrow or lend money on these inauspicious days of week according to astrology

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे