Navaratri 2019: नवरात्रि पर भोजपुरी देवी गीत की बहार, आप भी भोजपुरी में सुनें देवी के ये 5 भजन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 23, 2019 12:24 PM2019-09-23T12:24:52+5:302019-09-23T12:35:44+5:30

Navratri, Bhojpuri Devi Songs 2019: नवरात्रि पर भोजपुरी देवी गीत भी आने शुरू हो गये हैं। इन्हें खूब पसंद भी किया जा रहा है। खेसारी लाल यादव का एक गाना तो इन दिनों खूब चर्चा में है।

Navratri 2019 top 5 list of Bhojpuri devi geet of Khesari lal and pawan sing on Durga Puja | Navaratri 2019: नवरात्रि पर भोजपुरी देवी गीत की बहार, आप भी भोजपुरी में सुनें देवी के ये 5 भजन

नवरात्रि पर भोजपुरी देवी गीत की धूम

Highlightsनवरात्रि-2019 के मौके पर भोजपुरी देवी गीत खूब हो रहे हैं लोकप्रियनवरात्रि 29 सितंबर से होगा शुरू, खेसारी लाल और पवन सिंह के गीतों की धूम

Navratri, Bhojpuri Devi Songs 2019: नवरात्रि या कहें दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले ही भोजपुरी देवी गीतों ने भी धूम मचाना शुरू कर दिया है। पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक कई भोजपुरी फिल्मों के स्टार्स के गाने अब बाजार में गये हैं। बिहार और पूर्वांचल के क्षेत्रों में इन्हें खूब पसंद भी किया जा रहा है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav songs) का गाना 'काली कलकत्‍ता में पुजाली देवी' तो पहले ही काफी हद तक लोगों के दिलो-दिमाग पर छा चुका है। यूट्यूब पर इसे खूब देखा जा रहा है।

वहीं, पवन सिंह (Pwana Singh Bhojpuri songs) का एक गाना 'ए माई गोदी में एगो लाल दे दा' भी छाया हुआ है। नवरात्रि पर आप भी सुने ये पांच भोजपुरी देवी गीत (Bhojpuri Devi geet) जिन्हें इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। नवरात्रि की शुरुआत इस साल 29 सितंबर से हो रही है।

सबसे पहले बात खेसारी लाल यादव के एक गाने की करते हैं। इन दिनों खेसारी लाल का गाना 'काली कलकत्ता में पुजाली देवी' खूब चर्चा में है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर इसे 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

पवन सिंह का गाना गाना 'ए माई गोदी में एगो लाल दे दा' भी इन दिनों खूब सुना जा रहा है। इसे 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

खेसारी लाल का एक गाना 'मां हर शहर में' खूब चर्चा में है। इसे ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

इन गानों के बीच भोजपुरी गायक कल्पना का एक बहुत पुराना गीत भी हर साल खूब सुना जाता है। आप भी सुनें इस लोकप्रिय देवी गीत को...

पवन सिंह के एलबम सईया जी घरे नाहि आयो का गाना 'चढ़ल नवरात बनी कईसे बात' भी इंटरनेट पर लोकप्रिय है। इसे 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

English summary :
Navratri (Navdurga) Latest Bhojpuri Video Songs 2019: Navratri or Durga Puja will start soon, Bhojpuri latest durga Devi video songs have also started making a splash. Songs of stars of many Bhojpuri films from Pawan Singh to Khesari Lal have now gone to the market. They are also being well liked in the areas of Bihar and Purvanchal.


Web Title: Navratri 2019 top 5 list of Bhojpuri devi geet of Khesari lal and pawan sing on Durga Puja

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे