नृसिंह जयंती 2019: आज इन 4 उपायों से पा लें भगवान नृसिंह का आशीर्वाद, रोग-शोक और शत्रुओं का होगा सर्वनाश

By गुलनीत कौर | Published: May 17, 2019 10:06 AM2019-05-17T10:06:02+5:302019-05-17T10:06:02+5:30

भगवान नृसिंह को प्रसन्न करने से व्यक्ति को शक्ति का आभास होता हिया, शत्रुओं से लड़ने की क्षमता मिलती है।

Narasimha Jayanti 2019: Lord Narasimha Puja Vidhi, Mantras, upaay, Lord Narsingh Gayatri Mantra to seek his blessings | नृसिंह जयंती 2019: आज इन 4 उपायों से पा लें भगवान नृसिंह का आशीर्वाद, रोग-शोक और शत्रुओं का होगा सर्वनाश

Lord Narasimha Puja Vidhi, Mantras, upaay

आज भगवान विष्णु के चौथे अवतार, भगवान नृसिंह की जयंती है। प्रतिवर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विष्णु के चतुर्थ अवतार नृसिंह का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साला यह तिथि 17 मई 2019, दिन शुक्रवार को आई है। इस मौके पर भगवान विष्णु की पूजा, व्रत और उन्हें प्रसन्न करने के लिए शास्त्रीय उपाय किए जाते हैं।

नृसिंह जयंती महत्व (Narasimha Jayanti significance)

भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार ने दैत्यों के राजा हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए अवतार धारण किया था। राजा हिरण्यकश्यप भगवान विष्णु से नफ़रत करता था किन्तु राजा का पुत्र प्रहलाद बहुत बड़ा विष्णु भक्त था। राजा ने अहंकार में आकर अपने पुत्र का वध करना चाहा, तभी प्रहलाद को बचाने के लिए भगवान नृसिंह प्रकट हुए और अपने हाथों से राजा की छाती को फाड़कर उसका वध किया।

नृसिंह जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त (Narasimha Jayanti puja shubh muhurat)

पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थ तिथि 17 मई की सुबह सूर्य उदय से प्रारंभ हो जाएगी। पूजा के लिए केवल 2 घंटे और 37 मिनट का समय शुभ बताया गया है। नृसिंह जयंती की पूजा शाम के समय होगी। 17 मई की शाम 4 बजकर 20 मिनट से लेकर 6 बजकर 58 मिनट तक का समय पूजा के लिए शुभ है। इस बीच कभी भी भगवान नृसिंह की पूजा करके उन्हें खुश किया जा सकता है।

नृसिंह जयंती उपाय (Narasimha Jayanti upay, Narasimha Gayatri Mantra)

भगवान नृसिंह की जयंती पर यदि उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनके गायंत्री मंत्र का जाप करें। इसके लिए किसी एकांत जगह पर आसन लगाकर बैठ जाएं। दाहिने हाथ में रुद्राक्ष की माला ले और निम्नलिखित नृसिंह जायानात्री मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें-

ॐ वज्रनखाय विद्महे तीक्ष्ण दंष्ट्राय धीमहि ।
तन्नो नरसिंह प्रचोदयात ।।

English summary :
Narasimha Jayanti 2019: Lord Narasimha Puja Vidhi, Mantras, upaay, Lord Narsingh Gayatri Mantra to seek his blessings on the special auspicious occasion of Narasimha Jayanti today.


Web Title: Narasimha Jayanti 2019: Lord Narasimha Puja Vidhi, Mantras, upaay, Lord Narsingh Gayatri Mantra to seek his blessings

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे