2 महीने के लिए वृश्चिक राशि में आए बुध ग्रह, धन, बुद्धि, वाणी में होगा बड़ा बदलाव, जानें किसे मिलेगा लाभ

By गुलनीत कौर | Published: October 31, 2018 03:31 PM2018-10-31T15:31:42+5:302018-10-31T15:31:42+5:30

26 अक्टूबर की रात 8 बजकर 55 मिनट पर बुध ग्रह ने कन्या राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है और ज्योतिष परिणामों के अनुसार ये यहाँ 1 जनवरी 2019 तक रहेंगे।

Mercury transit in scorpio on 26 october 2018 for two months, know astrological effects on each zodiac sign | 2 महीने के लिए वृश्चिक राशि में आए बुध ग्रह, धन, बुद्धि, वाणी में होगा बड़ा बदलाव, जानें किसे मिलेगा लाभ

2 महीने के लिए वृश्चिक राशि में आए बुध ग्रह, धन, बुद्धि, वाणी में होगा बड़ा बदलाव, जानें किसे मिलेगा लाभ

बुद्धि, विवेक और मनुष्य की वाणी को कंट्रोल करने वाले ग्रह बुध ने 26 अक्टूबर की रात 8 बजकर 55 मिनट पर राशि परिवर्तन किया है। बुध ग्रह ने कन्या राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है और ज्योतिष परिणामों के अनुसार ये यहाँ 1 जनवरी 2019 तक रहेंगे। इसके बाद ही अगली राशि धनु में गोचर करेंगे। 

बुध ग्रह के इस राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण और खास संयोगों वाला बताया जा रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है गोचर की अवधि। क्योंकि बुध ग्रह एक राशि में अधिकतम एक माह यानी 30 दिनों के लिए ही रहते हैं लेकिन इस बार बुध वृश्चिक राशि में दो माह से भी अधिक समय तक रहने वाले हैं।

यानी आने वाले दो महीनों तक वृश्चिक राशि संग ज्योतिष की अन्य सभी ग्यारह राशियों की बुद्धि, विवेक, वाणी और धन भाव में भी बदलाव आयेंगे। लेकिन बुध का यह गोचर आपकी राशि के लिए शुभ होगा या अशुभ, जानें यहां राशि अनुसार:

मेष राशि: इस राशि वालों के आठवें भाव में बुध ग्रह का गोचर हुआ है। यह इनका स्वास्थ्य भाव है और गोचर के दौरान इन लोगों को अपनी सेहत को लेकर सचेत रहना होगा। कोई पुराना रोग वापस लौट सकता है। लेकिन दूसरी ओर आर्थिक पक्ष से यह गोचर आपके लिए लाभदायक है। 

वृषभ राशि: बुध ग्रह के गोचर का इस राशि वालों के सप्तम भाव पर प्रभाव होगा। यह दांपत्य जीवन को दर्शाने वाला भाव है। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से अगर अनबन चल रही है तो उसमें कमी आएगी और प्यार बढ़ेगा। आपकी बेहतर हो रहे एवानी इसमें सहायक सिद्ध होगी।

मिथुन राशि: इस राशि के छठे भाव यानी रोग और शत्रु के भाव में बुध ग्रह का गोचर होगा। गोचर के प्रभाव से रोगों का नाश होगा और शत्रुओं को भी मात मिलेगी। लेकिन आर्थिक रूप से यह गोचर अशुभ है। आप इस दौरान खर्चीले हो सकते हैं। 

कर्क राशि: बुध ग्रह के इस राशि के पंचम भाव में गोचर करने से व्यापार में लाभ होगा। बुद्धि में वृद्धि से काम में आपका कौशल दिखाई देगा, सफलता हाथ लगेगी और धन लाभ भी होगा। किन्तु परिवार को लेकर मनमुटाव हो सकता है।

सिंह राशि: इस राशि के चौथे भाव में बुध ग्रह ने प्रवेश किया है। यह सुख का स्थान है तो परिणाम स्वरूप यह गोचर इस राशि वालों को कई तरह के सुख दिलाएगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। इसके अलावा प्रॉपर्टी के मसलों पर भी जीत हासिल होगी। परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौक़ा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: मोदी-शाह की दोस्ती में है कोई जादू या कुछ और है वजह? जानें एस्ट्रोलॉजी की नजर से

कन्या राशि: बुध ग्रह के गोचर का इस राशि वालों के तीसरे भाव पर प्रभाव होगा। जिसकी वजह से इनका कांफिडेंस बढ़ेगा। लंबे समय से जिन फैसलों को लेने में इन्हें दिक्कत हो रही थी, अब उनके बारे में ये पक्के हो जाएंगे। इसके अलावा यात्रा के भी योग बनेंगे।

तुला राशि: बुध ग्रह का प्रभाव इस राशि के दूसरे यानी धन स्थान पर होगा। धन के मामले में इन्हें कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। अगर जमीन-जायदाद का कोई कानूनी मामला फंसा हुआ है तो उसमें भी इन दो महीनों के दौरान सफलता हाथ लग सकती है। सिली कोशिश करते रहें।

वृश्चिक राशि: लग्न भाव में गोचर करने से बुध ग्रह का इन राशि वालों के भविष्य पर सबसे अधिक प्रभाव होगा। लेकिन घबराएं नहीं, परिणाम मिलेजुले ही रहेंगे। करियर में सफलता मिलेगी और आपके कार्य को सराहना प्राप्त होगी। ऐज किसी कानूनी मसले में फंसे हैं तो राहत मिलेगी। धन लाभ के भी योग हैं। बस केवल सतर्कता बनाते हुए हर कार्य को करें।

धनु राशि: वृश्चिक के बाद क्रम में आती हैं धनु राशि, जिसके 12वें भाव में बुध ग्रह का प्रवेश हुआ है। गोचर के प्रभाव से इन्हें धन की हानि हो सकती है। अनचाहे खर्चे बढ़ेंगे, इसलिए खुद पर ही कंट्रोल रखने की कोशिश करें। 

मकर राशि: इस राशि वालों के 11वें यानी आय के भाव पर बुध ग्रह का प्रभाव होगा। जिसके चलते इनके आय के साधन बढ़ेंगे या फिर मौजूदा साधन में ही तरक्की प्राप्त होगी। यह गोचर आपके वैवाहिक जीवन में भी सुधार लाने वाला सिद्ध हो सकता है। 

कुंभ राशि: इस राशि के 10वें भाव में बुध ग्रह का प्रवेश हुआ है। इसके प्रभाव से इस राशि के लोगों का कांफिडेंस बढेगा। फैसलों को मजबूत बनाने की क्षमता मिलेगी। बच्चों की सेहत का ध्यान रखे। इस दौरान कोई बुरी खबर मिल सकती है। 

मीन राशि: बुध ग्रह के गोचर से मीन राशि वालों को कई तरह के लाबह मिलने वाले हैं। इस राशि के नवम स्थान में बुध ग्रह का गोचर हुआ है। परिणाम स्वरूप धन, सामाजिक सम्मान, पड़, प्रतिष्ठा, सभी में इजाफा होने की उम्मीद है। विदेश यात्रा के भी योग बने हुए हैं। 

Web Title: Mercury transit in scorpio on 26 october 2018 for two months, know astrological effects on each zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे