लॉकडाउन के बीच आकाश में दिखेगा अद्भुत नजारा, जापानी सैटेलाइट के साथ एक सीध में नजर आएंगे ये 3 बड़े ग्रह-जानें समय

By मेघना वर्मा | Published: April 14, 2020 04:37 PM2020-04-14T16:37:28+5:302020-04-14T16:38:52+5:30

15 अप्रैल की तड़के सुबह तीनों ग्रह दक्षिण पूर्व दिशा से उगते नजर आएंगे।

mars saturn and jupiter planets seems rare before dawn on april 15 know time | लॉकडाउन के बीच आकाश में दिखेगा अद्भुत नजारा, जापानी सैटेलाइट के साथ एक सीध में नजर आएंगे ये 3 बड़े ग्रह-जानें समय

लॉकडाउन के बीच आकाश में दिखेगा अद्भुत नजारा, जापानी सैटेलाइट के साथ एक सीध में नजर आएंगे ये 3 बड़े ग्रह-जानें समय

Highlightsशनि ग्रह पृथ्वी से 1.51 बिलियन किलोमीटर की दूरी पर है।एलोस एक जापानी सैटेलाइट है।

देशभर में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा कर 3 मई तक कर दिया गया है। कोरोना वायरस के कारण सभी लोग अपने घरों में हैं जो उचित भी है। वहीं इन्हीं सब के बीच15 अप्रैल की सुबह खगोलप्रेमी के लिए दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिसमें तीन ग्रह मंगल, शनि और बृहस्पति के दर्शन कर होंगे। 

दरअसल बुधवार को सूर्योदय से पूर्व रात 2.30 बजे सौरमंडल के ये तीनों ग्रह एक सीधी रेखा में देखे जा सकेंगे। यह खगोलीय घटना भारत समेत पूरे विश्व में सूर्योदय तक देखी जा सकेगी। जिसे देखना अपने आप में ही अद्भुत होगा। 

इस दिशा से आएंगे नजर

हिन्दुस्तान डॉट कॉम की खबर के अनुसार इंदिरा गांधी नक्षत्र शाला के वैज्ञानिकों का दावा है कि 15 अप्रैल की तड़के सुबह तीनों ग्रह दक्षिण पूर्व दिशा से उगते नजर आएंगे। ऊपर मंगल ग्रह, शनि और बृहस्पति ग्रह एक साथ सीधे नजर आएंगे। 

देख सकेंगे अपनी नंगी आंखों से

बताया जा रहा है कि खगोल प्रेमी इस घटना को आसानी से देख सकेंगे। चांद के ठीक ऊपर सफेद रंग का चमकदार एक तारा नजर आएगा। जो बृहस्पति ग्रह है। बृहस्पति के नीचे शनि और उसके नीचे मंगल ग्रह एक सीधी रेखा में नजर आएंगे। 

मंगल ग्रह को नंगी आंखों से देखने पर सुर्ख लाल, बृहस्पति चमकदार सफेद और शनि धूसर पीला या हल्का लाल रंग का नजर आता है। 

चंद्रमा और बृहस्पति का होगा मिलन

15 अप्रैल को ही चंद्रमा और बृहस्पति ग्रह का मिलन भी लोग देख पाएंगे। सुबह करीब  4.34 बजे बृहस्पति ग्रह और चन्द्रमा इतने ज्यादा करीब दिखाई देंगे कि दोनों के बीच की कोणीय दूरी मात्र 2.1 डिग्री रह जाएगी। इसके बाद सूर्योदय हो जाएगा। 

जापानी सैटेलाइट भी दिखाई देगा

बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को ही भोर में करीब 4.33 पर अलोस नाम का एक आर्टिफिशियल सैटेलाइट उत्तर दिशा व उत्तर पूर्व दिशा के बीच से निकलेगा। जो लगभग 4.37 मिनट पर शनि और मंगल ग्रह के बीच से गुजरता हुआ दिखाई देगा। 

खगोल प्रेमी इसे नंगी आंखो से देख सकते हैं। बता दें एलोस एक जापानी सैटेलाइट है जिसे 2006 में भेजा गया था। वर्ष 2011 से इस सैटेलाइट ने काम करना बंद कर दिया था। मगर ये अब भी ऑर्बिट में है। लगभग 4.42 पर ये दक्षिण दिशा में दिखना बंद हो जाएगा।

वहीं स्पेस डॉट कॉम की खबर के मुताबिक इस लाइन को सबसे पहले मंगल ग्रह छोड़कर जाएगा। ये इस साल का आखिरी ऐसी खगोलीय घटना होगी। बता दें चांद, पृथ्वी से 243,000 मील यानी 390,000 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं मंगल ग्रह 200 मिलियन किलोमीटर और बृहस्पति 761 मीलियन किलोमीटर की दूरी पर हैं। वहीं शनि ग्रह पृथ्वी से 1.51 बिलियन किलोमीटर की दूरी पर है।

Web Title: mars saturn and jupiter planets seems rare before dawn on april 15 know time

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे