Margashirsha Maas: अगहन मास में जरूर करें ये 5 काम, कट जाएंगे सारे पाप

By मेघना वर्मा | Published: November 14, 2019 04:23 PM2019-11-14T16:23:28+5:302019-11-14T16:23:28+5:30

अगहन के महीने में लोग श्रीकृष्ण की अराधना करते हैं। कहा ये भी जाता है कि इसी महीने में महाभारत के समय श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का पाठ पढ़ाया था।

Margashirsha Maas: Do these things on Margashirsha Maas and aghan month | Margashirsha Maas: अगहन मास में जरूर करें ये 5 काम, कट जाएंगे सारे पाप

Margashirsha Maas: अगहन मास में जरूर करें ये 5 काम, कट जाएंगे सारे पाप

Highlightsअगहन मास श्रीकृष्ण को काफी प्रिय होता है। इस महीने में किसी पवित्र कुंड या नदी में स्नान जरूर करना चाहिए।

हिन्दी पंचाग के अनुसार नौवां महीना यानी मार्गशीर्ष मास शुरू हो चुका है। इस महीने को अगहन महीना भी कहा जाता है। सिर्फ यही नहीं इस महीने को श्रीकृष्ण का महीना भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसी महीने में भगवान श्रीकृष्ण के किसी भी स्वरूप की पूजा करने से पूरे साल के पाप कट जाते हैं। 

अगहन के महीने में लोग श्रीकृष्ण की अराधना करते हैं। कहा ये भी जाता है कि इसी महीने में महाभारत के समय श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का पाठ पढ़ाया था। इस महीने में किसी पवित्र कुंड या नदी में स्नान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी हो जाती है। 

आइए आपको बताते हैं मार्गशीर्ष मास में क्या-क्या करने से आपकी किस्मत चमक सकती है। 

1. कहा जाता है कि मार्गशीर्ष मास भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय होता है। ऐसे में आप अगहन के महीने में कोशिश करें कि विष्णुसहस्त्र नाम, भगवनत गीता और गजेन्द्रमोक्ष का पाठ जरूर करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। 

2. अगहन के महीने में शंख की पूजा की जाती है। इस महीने में शंख के अंदर पवित्र जल को डालकर इसे घर के चारों ओर अर्पित करें। ऐसा करने से घर में सुख और शांति आती है। 

3. मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करना शुभ माना जाता है। पुरानी परम्पराओं की मानें तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन ही चंद्र देव को औषधीय गुण प्राप्त हुए थे। 

4. मार्गशीर्ष मास में व्यक्ति को यमुना जी का स्नान जरूर करना चाहिए। इस महीने किसी सरोवर का स्नान करें। इससे आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।

5. अगहन मास में पूजा करते समय भगवान श्रीकृष्ण और विष्णु भगवान को तुलसी का दल या पत्ती जरूर अर्पित करें। इसे प्रसाद के रुप में भी ग्रहण कर सकते हैं।

Web Title: Margashirsha Maas: Do these things on Margashirsha Maas and aghan month

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे