महाशिवरात्रि 2018: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी अवश्य करें ये एक उपाय

By गुलनीत कौर | Published: February 13, 2018 02:51 PM2018-02-13T14:51:56+5:302018-02-13T15:12:17+5:30

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग अभिषेक करें।

Maha Shivratri 2018 Husband wife must perform these rituals for better married life | महाशिवरात्रि 2018: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी अवश्य करें ये एक उपाय

महाशिवरात्रि 2018: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी अवश्य करें ये एक उपाय

शिव, शंकर, महेश, शम्भू, भोलेनाथ, नीलकंठ, न जाने कितने ही नामों से जानते हैं हम भगवान शिव को। महाशिवरात्रि पर चारों ओर भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान होता है। हर कोई उन्हें प्रसन्न करने में लग जाता है ताकि शिव जी से वरदान पा सके। भगवान शिव के विधिवत पूजन और शास्त्रों में दर्ज उपायों को करने से धन-संपत्ति में लाभ होता है, शत्रुओं से मुक्ति मिलती है, जीवन की बाधाएं कम होती हैं। इन्हीं उपायों में से कुछ उपाय पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए भी किए जाते हैं। चूकी महाशिवरात्रि के दिन ही शिव-पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इसदिन पति-पत्नी यदि मिलकर कुछ उपाय करेंगे तो उनका शादीशुदा जीवन क्लेश मुक्त बनता है। 

महाशिवरात्रि पर पति-पत्नी करें ये उपाय

- महाशिवरात्रि की सुबह या शाम होने से पहले ही पति-पत्नी शिव मंदिर जाएं और जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का मिलकर अभिषेक करें। 
- महाशिवरात्रि पर या हर मासिक शिवरात्रि गन्ने के रस से शिवलिंग अभिषेक करें, संतान सुख से वंचित दंपत्ति को यह उपाय अवश्य करना चाहिए
- सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग अभिषेक करें
- दोनों के बीच प्रेम बना रहे इसके लिए संभव हो तो पति-पत्नी दोनों व्रत करें और भगवान शिव का विधिवत पूजन भी करें
- पूजा के बाद दोनों मिलकर ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और दान-दक्षिणा भी साथ ही मिलकर करें। पति-पत्नी दोनों के इस साथ को देख शिव-पार्वती प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं

Web Title: Maha Shivratri 2018 Husband wife must perform these rituals for better married life

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे