Chandra Grahan 2020: लगने वाला है चंद्रग्रहण, इन 3 राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान-हो सकता है भारी नुकसान

By मेघना वर्मा | Published: June 2, 2020 01:21 PM2020-06-02T13:21:48+5:302020-06-02T13:21:48+5:30

जून महीने में 5 जून को  चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं जून की ही 21 तारीख को लग फिर से ग्रहण लग रहा है। ये सूर्य ग्रहण होगा।

lunar eclipse 2020 chandra grahan 2020 ka asar, grahan will remain heavy on these zodiac signs | Chandra Grahan 2020: लगने वाला है चंद्रग्रहण, इन 3 राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान-हो सकता है भारी नुकसान

Chandra Grahan 2020: लगने वाला है चंद्रग्रहण, इन 3 राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान-हो सकता है भारी नुकसान

Highlightsसूर्य ग्रहण जो 21 जून को लग रहा है उसका समय सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। 5 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो 6 तारीख को 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

जून के महीना खगोलीय दृष्टी से काफी महत्वपूर्ण है। इस महीने में एक साथ दो ग्रहण लगने वाले हैं। ग्रहण को आस्था की नजर से देखा जाता है। ग्रहों की चाल और राशि बदलने का असर क्या पड़ेगा इस बात को भी देखा जाता है। वहीं ये साल ग्रहण की दृष्टी से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

ग्रहण का हमारे जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। इस साल पड़ने वाले ग्रहण की बात करें तो ये ग्रहण भारत समेत यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। वहीं अगले महीने यानी जून में दो ग्रहण लगने वाले हैं। 

इस महीने लग रहा है दो ग्रहण

इस जून महीने में 5 जून को  चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं जून की ही 21 तारीख को लग फिर से ग्रहण लग रहा है। ये सूर्य ग्रहण होगा। दोनों ही ग्रहण भारत में समेत दक्षिण पूर्व यूरोप और एशिया में दिखाई देंगे। इस साल कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं। जिसमें से पहला ग्रहण 10 जनवरी को लग चुका है। 

क्या होगा ग्रहण का समय

5 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो 6 तारीख को 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष के अनुसार इसका कोई सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस ग्रहण को हम अपनी नंगी आंखों से देख नहीं पाएंगे।

वहीं सूर्य ग्रहण जो 21 जून को लग रहा है उसका समय सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण को लम्बा ग्रहण कहा जा सकता है क्योंकि इसकी अवधि 5 घंटे 48 मिनट की होगी। ये ग्रहण आषाढ़ कृष्ण अमावस्या के दिन भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा।

इन 3 राशियों को रखना होगा 

1. मेष राशि

मेष राशि के लोगों को पारिवारिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आप मानसिक तनाव में भी रहेंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले चीजों को अच्छी तरह जांच परख लें। ग्रहण के खत्म होने के बाद गरीब और जरूरतमंदों की मदद जरूर करें।

2. कर्क राशि

ये ग्रहण आपकी परेशानी बढ़ाएगा। संतान पक्ष की तरफ से भी परेशानी होगी। गर्भवती महिलाएं अपना खास ख्याल रखें। ग्रहण काल में इंद्र गायत्री मंत्र का जाप करें। दान में अनाज दे सकते हैं।

3. सिंह राशि

सिंह राशि वालों पर इस ग्रहण का सबसे बुरा असर पड़ेगा। परिवार वालों की सेहत को नुकसान पहुंचेगा। तनाव की स्थिति बनी ही रहेगी। ग्रहण काल के दौरान सूर्य और चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें। गुड़ और चीनी का दान करें।

Web Title: lunar eclipse 2020 chandra grahan 2020 ka asar, grahan will remain heavy on these zodiac signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे