दीर्घायु, संतान और धन प्राप्ति के लिए इस तरीके से करें शिवजी के महामृत्युंजय मंत्र का जाप

By उस्मान | Published: March 8, 2019 02:12 PM2019-03-08T14:12:53+5:302019-03-08T14:12:53+5:30

भोलेनाथ के इस  मंत्र का सही तरीके से जाप करते रहने से नाड़ी दोष, कालसर्प दोष, मांगलिक दोष, रोग, गर्भ नाश, संतान बाधा, दु:स्वप्न और भूतप्रेत दोष जीवन से खत्म हो सकते हैं। 

Lord Shiva Mahamrityunjaya Mantra benefits, meaning and download in hindi | दीर्घायु, संतान और धन प्राप्ति के लिए इस तरीके से करें शिवजी के महामृत्युंजय मंत्र का जाप

दीर्घायु, संतान और धन प्राप्ति के लिए इस तरीके से करें शिवजी के महामृत्युंजय मंत्र का जाप

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र जाप करने से भक्तों के जीवन की सभी बाधाएं और दोष समाप्त हो सकते हैं। भोलेनाथ के इस  मंत्र का सही तरीके से जाप करते रहने से नाड़ी दोष, कालसर्प दोष, मांगलिक दोष, रोग, गर्भ नाश, संतान बाधा, दु:स्वप्न और भूतप्रेत दोष जीवन से खत्म हो सकते हैं। 

यह है शिवजी का महामृत्युंजय मंत्र (Lord Shiva Mahamrityunjaya Mantra)

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः 
ॐ त्र्यम्‍बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् 
उर्वारुकमिव बन्‍धनान् 
मृत्‍योर्मुक्षीय मामृतात्
ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ !! 

महामृत्युंजय मंत्र का मतलब (maha mrityunjaya mantra meaning in hindi)

हम भगवान शिवजी की पूजा करते हैं, जिनके तीन नेत्र हैं, जो सम्पूर्ण जगत का पालन पोषण अपनी कृपादृष्टि से कर रहे हैं। उनसे हमारी प्रार्थना है कि वह हमें मृत्यु के बंधनों से मुक्त कर दें। जिस तरह एक ककड़ी इस बेल रूपी संसार में उसके बंधनों से मुक्त हो जाती है, उसी तरह हम भी संसार रूपी में पक जायें और आपके चरणों की अमृतधारा का पान करते हुए शरीर को त्यागकर आपमें शामिल हो जायें। 

कैसे करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप

ऋग्वेद और यजुर्वेद के अनुसार, भगवान शिव स्तुती में लिखा है कि रुद्राक्ष माला से ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिये। शिवपुराण में भी मंत्र का जाप करने से बाधाएं और परेशानियां आसानी से खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा अकाल मृत्यु से लेकर शरीर के सभी रोग भी खत्म हो जाते हैं। 

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से होंगे ये फायदे

1) धन-सम्पत्ति में फायदा
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से आपको जीवन में कभी धन की कमी महसूस नहीं होगी। इस मंत्र के पाठ से भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा भक्त पर बना रहेगा।

2) दीर्घायु 
अगर मनुष्य को लंबी उम्र पाने की इच्छा है, तो आपको महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिये। इस मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का डर आपके मन से खत्म हो जायेगा। भगवान शिव भी आपसे प्रसन्न रहेगें।

3) संतान की प्राप्ति
अगर आप संतान की प्राप्ति चाहते हैं, तो इन मंत्रो का जाप करें। मंत्र का जाप करने से आपको संतान की प्राप्ति होगी और महादेव की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी। 

4) निरोगी काया 
महामृत्युंजय मंत्र के जाप से आरोग्य की प्राप्ति होती है। इन मंत्रो का जाप करने से आपके शरीर में कोई भी बीमारी नहीं होगी और शरीर भी निरोगी रहेगा। महादेव को मृत्यु का देवता भी कहा जाता है, इसलिए महामृत्युंजय मंत्रो का उच्चारण आपको अकाल मृत्यु से बचा सकता है।

5) सम्मान की प्राप्ति
जिन मनुष्यों को समाज में उच्च सम्मान चाहिये, वो महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरुर करें। इस मंत्र का जाप करने से समाज में आपको उच्च सम्मान की प्राप्ति होगी और सभी लोग आपकी इज्जत करेगें।

Web Title: Lord Shiva Mahamrityunjaya Mantra benefits, meaning and download in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे