सोमवार को इन 7 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, होगी हर इच्छा पूरी

By मेघना वर्मा | Published: November 25, 2019 07:18 AM2019-11-25T07:18:44+5:302019-11-25T07:18:44+5:30

शिवपुराण में ऋषियों के पूछने पर स्वंय भगवान शिव ने अपने अभिषेक का महत्व बताया था। शास्त्रों में कामना की प्राप्ति के लिए अनेक प्रकार के द्रव्यों से अभिषेक का वर्णन मिलता है। 

lord shiva ka jal abhishek kaise karein, with these things you can worship or lord shiva | सोमवार को इन 7 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, होगी हर इच्छा पूरी

सोमवार को इन 7 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, होगी हर इच्छा पूरी

Highlightsआप सोमवार का व्रत नहीं कर सकते तो आप शिव का अभिषेक भी कर सकते हैं।सोमवार का दिन भगवान शिव का प्रिय बताया जाता है।

सोमवार का दिन भगवान शिव का प्रिय बताया जाता है। शास्त्रों में भी सोमवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन जो लोग भगवान शिव की मन से उपासना करते हैं उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है। सिर्फ यही नहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो सोमवार का व्रत भी किया करते हैं। 

अगर आप सोमवार का व्रत नहीं कर सकते तो आप शिव का अभिषेक भी कर सकते हैं। शिवपुराण में ऋषियों के पूछने पर स्वंय भगवान शिव ने अपने अभिषेक का महत्व बताया था। शास्त्रों में कामना की प्राप्ति के लिए अनेक प्रकार के द्रव्यों से अभिषेक का वर्णन मिलता है। 

आइए आपको बताते हैं आप शिव जी का किस-किस द्रव्य से अभिषेक कर सकते हैं।

1. जल

भगवान शिव को जल की धारा बेहद प्रिय है। आप सोमवार के दिन शिवलिंग पर साफ और शुद्ध जल से अभिषेक कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से जलवृष्टि होती है और ये बहुत शुभ होता है।

2. गन्ने का रस

भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से भी किया जाता है। माना जाता है कि गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है। इससे घर की दरिद्रता भी दूर भागती है। 

3. गाय का दूध

भगवान शिव का गाय के दूध से भी अभिषेक होता है। शास्त्रों की मानें तो जिन दंपत्तियों को संतान नहीं होती वह शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें तो उन्हें संतान की प्राप्ती हो जाती है। 

4. शक्कर मिश्र दूध

अगर बुद्धि की जड़ता या अपने अंदर की नेगेटिव एनर्जी को खत्म करना हो तो दूध में शक्कर मिलाकर भोले भंडारी को हर सोमवार चढ़ाएं। इससे बहुत लाभ होता है। 

5. शहद

शास्त्रों की मानें तो सोमवार को भगवान शिव पर शहद से अभिषेक करना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं शहद से अभिषेक करने पर पापों का नाश होता है। सिर्फ यही नहीं बहुत से रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

6. घी

भगवान शिव का घी से भी अभिषेक होता है। कहते हैं ऐसा करने वाले को जीवन भर आरोग्यता आती है और वंशकी वृद्धि होती है। 

7. गंगाजल

गंगाजल से शिव का अभिषेक करना सबसे शुभ माना जाता है। अगर आप भी किसी तीर्थ पर जा रहे हों और वहां का शुद्ध जल लाएं हो तो उससे भी भगवान शिव का अभिषेक किया जा सकता है। 

Web Title: lord shiva ka jal abhishek kaise karein, with these things you can worship or lord shiva

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे