गणपति की पूजा करते समय भूलकर भी ना करें ये 5 बड़ी गलतियां, कभी नहीं मिलेगी सफलता
By मेघना वर्मा | Published: November 20, 2019 12:36 PM2019-11-20T12:36:05+5:302019-11-20T12:49:18+5:30
हिन्दू धर्म में गणेश की पूजा बेहद शुभ मानी जाती है। कोई भी शुभ काम की शुरुआत गणेश जी की पूजा करके ही की जाती है।
बुधवार का दिन प्रथम पूजनीय गणपति को समर्पित होता है। इस दिन ना सिर्फ लोग पूरे मन से गणेश जी की पूजा करते हैं बल्कि लोग मंदिर जाकर भी गणेश जी की उपासना करते हैं। हिन्दू धर्म में गणेश की पूजा बेहद शुभ मानी जाती है। कोई भी शुभ काम की शुरुआत गणेश जी की पूजा करके ही की जाती है।
गणपति पूजा करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा के समय आपको ध्यान रखना जरूरी है।
गणपति की पूजा करते समय ना करें ये गलतियां
1. मंदिर में हो केवल एक गणपति की प्रतिमा
घर के मंदिर में एक एक ही गणपति की प्रतिमा होनी चाहिए। अगर आप गणपति की नयी प्रतिमा लाएं भी तो पुरानी वाली प्रतिमा का विसर्जन जरूर कर दें।
2. गणपति का पीठ को ना देखें
गणपति बप्पा को मंदिर में रखते हुए इस बात का ध्यान रखें कि उनका पीठ आपको कहीं से भी ना दिखे। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
3. बाईं ओर हो गणपति की सूंढ
कोशिश करें कि गणपति की वही प्रतिमा घर पर रखें जिसमें उनकी सूंढ बायीं ओर हो। ऐसी गणेश की प्रतिमा को शुभ माना जाता है। साथ ही मान्यता ये भी है कि ऐसे गणपति जल्दी प्रसन्न होकर फल प्रदान करते हैं।
4. ना करें तुलसी का इस्तेमाल
गणपति की पूजा में अक्सर लोग भोग के साथ तुलसी को चढ़ा देते हैं। मगर ध्यान दें गणपति की पूजा में कभी भी तुलसी का पत्ता या तुलसी के दल का इस्तेमाल ना करें। गणपति को सदैव दूब चढ़ाया जाता है।
5. पूजा में करें लाल रंग का इस्तेमाल
गणेश जी की पूजा में विशेषत लाल रंग का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। भूलकर भी काले रंग का प्रयोग ना करें। ना काले वस्त्र धारण करें।