करवाचौथ पर चांद निकलने का शुभ मुहूर्त यहां जानें, अलग-अलग शहरों में इतने बजे दिखेगा चंद्रमा
By रोहित कुमार पोरवाल | Published: October 17, 2019 05:29 PM2019-10-17T17:29:26+5:302019-10-17T17:37:44+5:30
करवाचौथ पर चांद रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में होगा और यह शाम 8 बजकर 18 मिनट पर निकलेगा लेकिन अलग-अलग शहरों में यह मुहूर्त आगे पीछे हो सकता है। चांद को अर्घ्य देकर ही महिलाएं व्रत संपन्न करेंगी।
कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (17 अक्टूबर) को करवाचौथ का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। शाम 5:48 मिनट से 6:58 मिनट तक यानी एक घंटे दस मिनट की अवधि करवाचौथ के पूजन मुहूर्त की है। करवाचौथ पर चांद रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में होगा और यह शाम 8 बजकर 18 मिनट पर निकलेगा लेकिन अलग-अलग शहरों में यह मुहूर्त आगे पीछे हो सकता है। चांद को अर्घ्य देकर ही महिलाएं व्रत संपन्न करेंगी।
करवा चौथ पर देश के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय
राजधानी दिल्ली में चांद 8:16 बजे दिखाई देगा। इसी के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में लगने वाले नोएडा में भी चांद इसी समय दिखाई देगा। गुरुग्राम में यह 8:17 बजे दिखेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में चांद निकलने का समय थोड़ा आगे खिसक गया है। मुंबई में यह 8 बजकर 50 मिनट पर निकलेगा।
यूपी के लखनऊ चांद 8:04 बजे, कानपुर में 8:07 बजे और प्रयागराज में प्रयागराज में 8:02 बजे दिखाई देगा। देहरादून में यह 8:10 बजे निकलेगा। राजस्थान के जयपुर में चांद 8:25 बजे निकलेगा।
शिमला में 8:12 बजे, गांधीनगर में 8:44 बजे, इंदौर में 8:32 बजे, भोपाल में 8:25 बजे, अहमदाबाद में 8:45 बजे, कोलकाता में 8:40 बजे, पटना में 7:48 बजे चांद दिखाई देगा।
इसी के साथ चंडीगढ़ में 8:14 बजे, लुधियाना में 8:17 बजे, जम्मू में 8:18 बजे, बंगलूरू में 8:40 बजे चांद के दर्शन होंगे।
पूर्वोत्तर में असम में चांद का दीदार देश की अन्य जगहों से पहले यानी 7:22 बजे होंगे।
कहा जा रहा है कि इस बार चांद निकलने का समय एकदम शुभ मुहूर्त में है।