Kamada Ekadashi 2020: नहीं रख रहे हैं कामदा एकादशी का व्रत तो बस कर लें ये 6 उपाय, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान विष्णु

By मेघना वर्मा | Published: April 4, 2020 06:06 AM2020-04-04T06:06:30+5:302020-04-04T06:06:30+5:30

आज हिन्दू नववर्ष की पहली एकादशी यानी कामदा एकादशी है। मान्यता है कि इस एकादशी को प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है।

Kamada Ekadashi 2020, Kamada Ekadashi kab hai, kamada ekadashi upay, puja vidhi, vrat katha in hindi, significance | Kamada Ekadashi 2020: नहीं रख रहे हैं कामदा एकादशी का व्रत तो बस कर लें ये 6 उपाय, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान विष्णु

Kamada Ekadashi 2020: नहीं रख रहे हैं कामदा एकादशी का व्रत तो बस कर लें ये 6 उपाय, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान विष्णु

Highlightsभगवान विष्णु के किसी भी मंत्र का जाप करें और उन्हें तुलसी की माला अर्पित करें। व्रत कर रहे हैं या नहीं, लेकिन भगवान विष्णु को एकादशी के दिन खीर का भोग अवश्य लगाएं।

हिन्दू धर्म में एकादशी के दिन को सबसे महत्वपूर्ण बताया गया है। हर माह में दो एकादशी आती है। एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। एकादशी के दिन सृष्टि के पालनहार कहे जाने वाले भगवान विष्णु एवं उनके अवतारों की पूजा करने का महत्व है। 

आज हिन्दू नववर्ष की पहली एकादशी यानी कामदा एकादशी है। मान्यता है कि इस एकादशी को प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है। इस दिन व्रत-पूजन करने से मनुष्य मृत्यु के बाद प्रेत योनि से छुटकारा पा जाता है। साथ ही उसे मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। कामदा एकादशी के दिन लोग दिन भर उपवास रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। 

अगर आप आज के दिन व्रत नहीं भी कर रहे हैं तो शास्त्रों में दर्ज कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। ये उपाय आपको कुछ लाभ तो देंगे ही साथ ही आपका भविष्य संवारने में भी सहयोगी सिद्ध होंगे। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही उपाय जिनकी मदद से आप भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं।

1. चूकी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है इसलिए इसदिन उन्हें प्रसन्न करने के भी उपाय किए जाते हैं। कहा जाता है कि भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद पसंद है, इसलिए इसदिन उनकी कृपा पाने के लिए उन्हें पीले रंग के वस्त्र जरूर अर्पित करें।

2. पीले वस्त्र ही नहीं, श्रीहरि को पीले रंग के खाद्य पदार्थों का भी भोग लगाएं। पीले केले या पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं और बाद में इसे प्रसाद के रूप में गरीबों में बांट दें।

3. व्रत कर रहे हैं या नहीं, लेकिन भगवान विष्णु को एकादशी के दिन खीर का भोग अवश्य लगाएं।

4. भगवान विष्णु के किसी भी मंत्र का जाप करें और उन्हें तुलसी की माला अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वे प्रसन्न होते हैं।

5. भगवान विष्णु को कमल का फूल प्रिय है, इसदिन मंदिर जा कर भगवान कृष्ण या भगवान राम की मूर्ति पर कमल का फूल चढ़ाएं।

6. मन की किसी इच्छा को पूरा करना चाहते हैं तो किसी भी कादशी पर भगवान विष्णु को इत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं।

Web Title: Kamada Ekadashi 2020, Kamada Ekadashi kab hai, kamada ekadashi upay, puja vidhi, vrat katha in hindi, significance

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे