June Month 2022 Vrat Festivals List: जून महीने में कौन-कौनसे प्रमुख व्रत और त्योहार हैं, यहां देखें पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Published: May 30, 2022 08:22 PM2022-05-30T20:22:15+5:302022-05-30T20:37:45+5:30

जून महीने में इस बार कई प्रमुख व्रत और त्योहार आ रहे हैं। इस महीने की शुरूआत ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से हो रही है। माह की शुरूआत में रंभा तृतीया का व्रत पड़ रहा है।

june calendar 2022 vrat festivals list vrat tyohar of june | June Month 2022 Vrat Festivals List: जून महीने में कौन-कौनसे प्रमुख व्रत और त्योहार हैं, यहां देखें पूरी लिस्ट

June Month 2022 Vrat Festivals List: जून महीने में कौन-कौनसे प्रमुख व्रत और त्योहार हैं, यहां देखें पूरी लिस्ट

Vrat Festivals June 2022 List: जून अंग्रेजी कैलेंडर का छठा महीना होता है। उत्तर भारत के कई राज्यों में इस महीने भयंकर गर्मी पड़ती है। साथ ही मॉनसून की भी शुरूआत होने लगती है। जून महीने में इस बार कई प्रमुख व्रत और त्योहार आ रहे हैं। इस महीने की शुरूआत ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से हो रही है। माह की शुरूआत में रंभा तृतीया का व्रत पड़ रहा है। 

ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रंभा तृतीया का व्रत किया जाता है। सुहागिन महिलाएं इस व्रत को पति की लंबी आयु के लिए करती है। वहीं इस माह का अंत आषाढ़ नवरात्रि प्रारंभ से होगा। इस दिन माता दुर्गा की 9 दिनों तक पूरे श्रद्धा से पूजा अर्चना की जाती है। इसके अलावा जून माह में गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, संत कबीर जयंती, वट सावित्री व्रत आदि सहित कई बड़े व्रत त्योहार आएंगे। 

जून में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार और तिथि

2 जून, गुरुवार- रंभा तृतीया

9 जून, गुरुवार- गंगा दशहरा

11 जून, शनिवार- निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती

12 जून, रविवार- प्रदोष व्रत

14 जून, मंगलवार- संत कबीर जयंती, वट सावित्री व्रत (पूर्णिमा अनुसार)

17 जून, शुक्रवार- संकष्टी चतुर्थी व्रत

24 जून- शुक्रवार- योगिनी एकादशी

27 जून- सोमवार- मासिक शिवरात्रि व्रत

28 जून- मंगलवार- दर्श अमावस्या

30 जून, बृहस्पतिवार- आषाढ़ नवरात्रि प्रारंभ

 

Web Title: june calendar 2022 vrat festivals list vrat tyohar of june

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे