July 2022 Festival Calendar: जुलाई में जगन्नाथ रथ यात्रा, देवशयनी एकादशी व्रत और गुरु पूर्णिमा सहित आएंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Published: June 25, 2022 03:46 PM2022-06-25T15:46:19+5:302022-06-25T15:46:19+5:30

इस महीने की शुरूआत जहां जगन्नाथ रथ यात्रा से हो रही है तो माह का अंत हरियाली तीज के साथ हो रहा है। इसके अलावा इस महीने देवशयनी एकादशी, व्यास पूर्णिमा, हरियाली तीज जैसे पर्व आएंगे।

July 2022 Festival Calendar vrat tyohar list july 2022 | July 2022 Festival Calendar: जुलाई में जगन्नाथ रथ यात्रा, देवशयनी एकादशी व्रत और गुरु पूर्णिमा सहित आएंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

July 2022 Festival Calendar: जुलाई में जगन्नाथ रथ यात्रा, देवशयनी एकादशी व्रत और गुरु पूर्णिमा सहित आएंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

July 2022 Festival Calendar: हिंदू व्रत एवं त्योहार की दृष्टि से जुलाई माह 2022 बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस महीने की शुरूआत जहां जगन्नाथ रथ यात्रा से हो रही है तो माह का अंत हरियाली तीज के साथ हो रहा है। जगन्नाथ रथ यात्रा विश्वप्रसिद्ध त्योहार है, इसमें देश और दुनिया के हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। वहीं हरियाली तीज महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। 

इसके अलावा जुलाई में देवशयनी एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा। यहां देवशयनी एकादशी से आशय है भगवान विष्णु जो जगत के पालनहार हैं के चार माह के लिए निद्रासन में चले जाना। इसी दिन से मांगलिक कार्यों पर चार माह के लिए विराम लग जाता है और चतुर्मास प्रारंभ हो जाता है। 

साथ ही इस महीने गुरु पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा। गुरु की पूजा की जाती है। इन सबके अलावा भी जुलाई माह में श्रावण मास की शुरूआत हो जाएगी। यह माह भगवान विष्णु जी को प्रिय माना जाता है। इस महीने सावन के दो सोमवार का व्रत भी किया जाएगा। 

जानिए कौन सा त्योहार कब है-

01 जुलाई शुक्रवार - जगन्नाथ रथ यात्रा आरंभ
03 जुलाई रविवार - विनायक चतुर्थी व्रत
05 जुलाई मंगलवार - स्कंद षष्ठी
06 जुलाई बुधवार - वैवस्वत पूजा
08 जुलाई शुक्रवार - भड़ली नवमी
09 जुलाई मंगलवार - आशा दशमी
10 जुलाई रविवार - देवशयनी एकादशी, वासुदेव, द्वादशी, चातुर्मास प्रारंभ
11 जुलाई सोमवार - सोम प्रदोष व्रत, वामन द्वादशी, विजया पार्वती व्रत
13 जुलाई बुधवार - गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूजा
14 जुलाई गुरुवार - श्रावण मास आरंभ
16 जुलाई शनिवार - गणेश चतुर्थी व्रत
18 जुलाई सोमवार - सावन का पहला सोमवार
19 और 26 जुलाई मंगलवार - मंगला गौरी व्रत
24 जुलाई रविवार - कामिका एकादशी
25 जुलाई सोमवार - प्रदोष व्रत, सावन का दूसरा सोमवार
28 जुलाई गुरुवार - हरियाली अमावस्या
31 जुलाई रविवार - हरियाली तीज

Web Title: July 2022 Festival Calendar vrat tyohar list july 2022

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे