कलियुग के अंत तक सिर्फ इतनी सी हो जाएगी इंसान की लम्बाई! उम्र बचेगी मात्र इतनी, जानें कितने साल बाद शुरू होगा स्वर्ण काल

By मेघना वर्मा | Published: May 2, 2020 09:24 AM2020-05-02T09:24:28+5:302020-05-02T09:24:28+5:30

सतयुग में देवता, किन्नर और गंधर्व धरती पर निवास करते थे। वहीं त्रेता युग में श्रीराम का जन्म हुआ था। वहीं द्वापर युग में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। 

in kali yuga man height was just 4 inch know four era and the age of man will remain in this yuga | कलियुग के अंत तक सिर्फ इतनी सी हो जाएगी इंसान की लम्बाई! उम्र बचेगी मात्र इतनी, जानें कितने साल बाद शुरू होगा स्वर्ण काल

कलियुग के अंत तक सिर्फ इतनी सी हो जाएगी इंसान की लम्बाई! उम्र बचेगी मात्र इतनी, जानें कितने साल बाद शुरू होगा स्वर्ण काल

Highlightsभविष्योत्तर पुराण में ब्रह्मा जी ने इस बात को बताया है कि कलियगु में हर मनुष्य का आचरण दुष्ट हो जाएगाकलियुग के बारे में विशेषज्ञों के अपने अलग-अलग मायने हैं।

हिन्दू धर्म में चार युगों को माना जाता है। सतयुग, द्वापर युग, त्रेता युग और कलियुग। इस समय चार युगों में सबसे अंत वाला युग यानि कलियुग चल रहा है। सतयुग में देवता, किन्नर और गंधर्व धरती पर निवास करते थे। वहीं त्रेता युग में श्रीराम का जन्म हुआ था। वहीं द्वापर युग में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। 

बताया जाता है कि कलियुग में एक समय ऐसा आएगा जब पूरी धरती पाप और अन्याय से भर जाएगी। लोग एक-दूसरे को ही ठगेंगे। पूरी सृष्टी का संतुलन बिगड़ जाएगा। तब पालकर्ता भगावा विष्णु धरती पर कलकि भगवान का अवतार लेकर आएंगे। 

कलयुग के अंत में क्या होगा

शास्त्रों की मानें तो कलयुग के अंत में मनुष्यों की आयु घटकर 20 वर्ष तक की ही बची रह जाएगी। लोगों के बाल अल्पआयु में ही सफेद होने लगेंगे। पुराणों में बताया गया है कि चालाक और लालची व्यक्ति को कलयुग में विद्वान माना जाएगा। सिर्फ यही नहीं बताया जाता है कि धर्मगुरु अपने फायदे के लिए लोगों का इस्तेमाल करेंगे। 

इतने साल बाद होगा पाप का सम्राज्य

पुराणों के अनुसार कलियुग के 5 हजार वर्ष बीत जाने के बाद पूरी दुनिया पर पाप का साम्राज्य होगा। धरती पर मनुष्यों के पाप को धोने वाली गंगा नदी स्वर्ग लौट जाएगी। सिर्फ यही नहीं पुराणों में बद्रीनाथ और केदारनाथ के रूठने का जिक्र भी मिलता है। 

मात्र इतनी बचेगी इंसान की लम्बाई

कलियुग के बारे में विशेषज्ञों के अपने अलग-अलग मायने हैं मगर बताया जाता है कि कलियुग की अवधि 4,32,000 वर्ष की होगी। कलियुग में इंसान की लम्बाई मात्र 4 इंच रह जाएगी। वहीं इंसान की उम्र 12-20 साल तक के बीच की ही बचेगी। 

कलयुग बताया गया है सबसे श्रेष्ठ

भविष्योत्तर पुराण में ब्रह्मा जी ने इस बात को बताया है कि कलियगु में हर मनुष्य का आचरण दुष्ट हो जाएगा। योगी भी दुष्ट चित वाले होंगे। देश और गांव में कष्ट बढ़ जाएगा। लोगों में चरित्रहीनता बढ़ जाएगी। वहीं ब्रह्मवैवर्त पुराण में श्रीकृष्ण गंगा को बताते हैं कि कलियुग में एक स्वर्ण युग होगा। जिसकी शुरुआत कलियुग के 5 हजार साल बाद होगी। ये सुनहरा युग अगले 10 हजार साल तक चलेगा। 

Web Title: in kali yuga man height was just 4 inch know four era and the age of man will remain in this yuga

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे