साप्ताहिक राशिफल: 14 जुलाई से 20 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका भविष्य, जानिए अपनी राशि का हाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: July 14, 2019 09:41 AM2019-07-14T09:41:21+5:302019-07-14T09:41:21+5:30

सिंह राशि के जातक को रविवार को कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्णय टाल देना चाहिए। व्यापार-कारोबार में वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ दिनांक 15, 16, 20 हैं।

horoscope weekly 14th july to 20th july rashifal astrology in hindi accoding to zodiac sign | साप्ताहिक राशिफल: 14 जुलाई से 20 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका भविष्य, जानिए अपनी राशि का हाल

साप्ताहिक राशिफल- 14 जुलाई से 20 जुलाई तक

Highlightsसाप्ताहिक राशिफल में पढ़िए 14 जुलाई से 20 जुलाई के बीच का भविष्यफलमीन राशि के जातकों के लिए शुभ होगा सप्ताह, पर किसी बात पर मानसिक तनाव से हो सकता है कष्ट

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति, उनके प्रभाव और उपायों के बारे में जानने के लिए पढ़िए इस हफ्ते (14 जुलाई से 20 जुलाई) का राशिफल। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा 14 जुलाई से 20 जुलाई के बीच आपका दिन...

मेष- गोचर में अष्टम भाव में चंद्र ग्रहण रहेगा। सप्ताह का आरंभ कार्यक्षेत्र में भागदौड़, मन में खिन्नता रहेगी। दिन के उत्तरार्ध में कार्यसिद्धि का योग बनता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्याक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूती प्रदान करेगा। शारीरिक दृष्टिकोण से नेत्रजन्य, सिरदर्द से संबंधित कष्ट पीड़ा रह सकती है। शुभद दिनांक 15, 16, 17, 19 भाग्य की शुभता प्रदान करेगा। श्री देवगुरु की अर्चना करें। शुभ रंग मरुन रहेगा।

वृषभ- गोचर सप्तम भाव में चंद्र है। गुरु की शुभता मिल रही है। व्यापार के लिए अनुकूल है। नौकरीपेशा जातक को पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। रुका धन मिल सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय टाल देना चाहिए। आर्थिक क्षेत्र के लेनदेन में सावधानी रखें। प्रवास के योग निर्माण होने हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दर्दजनक कष्ट हो सकता है। पक्षियों को दाना खिलाना चाहिए। शुभ दिन 14, 17, 18, 19 अनुकूल है। शुभ रंग भूरा है।

मिथुन- गोचर में षष्टभाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। सप्ताह का आरंभ चिड़चिड़ापन मन में खिन्नता प्रदान करेगा। सोमवार से कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रांपचिक सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद संबंध स्थापिक करें। आपसी सामंजस्य बनाकर चलें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पाचनतंत्र, गैसजन्य, वायुजनित विकार कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 15, 16, 19 और 20 हैं। श्री गणेशजी की अर्चना करें। गुरु का नैवेद्य करें। शुभ रंग धानी है।

कर्क- गोचर में पंचम भाव गुरु चंद्र शुभदता प्रदान करेंगे। कारोबार में नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक विकास मिलेगा। मातृपक्ष का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठजनों से लाभ की स्थिति निमार्ण होनी है। सप्ताह का मध्य समय सामान्य है। सप्ताह का अंत समय प्रांपचिक पारिवारिक सुखद रहेगा। आशातीत सफलताएं प्रदान कर सकता है। वातजन्य जोड़ों में दर्द से संबंधित रोग परेशान कर सकता है। शुभ दिनांक 14, 17, 18 और 20 हैं। शिवार्चन करें। सफेल फूल शिवलिंग पर अर्पण करें। शुभ रंग क्रीम है।

सिंह- गोचर में चतुर्थ भाव में चंद्र गुरु राशि सूर्य उत्तम स्थान में शुक्र एवं राहु के साथ रहेगा। रविवार को कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्णय टाल देना चाहिए। व्यापार-कारोबार में वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल के कार्यों का सूझबूझ पूर्वक निर्णय लेने से लाफ मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मानसिक तनाव, रक्तजन्य दोष परेशान कर सकते हैं। शुभ दिनांक 15, 16, 20 हैं। मंगलवार धर्मस्थान में लाल वस्त्र का दान करें। शुभ रंग गुलाबी है।

कन्या- गोचर तृतीय भाव में गुरु चंद्र का उत्तम संयोग है। राशि बुध मंगल के साथ आय स्थान में है। सप्ताह का आरंभ व्यापारिक अनुबंध आगे चलकर लाभप्रद रहेंगे। आर्थिक निवेश सोचबूझ कर करें। सप्ताह का मध्य पारिवारिक चिंता मानसिक तनाव दे सकता है। सप्ताहा का उत्तरार्ध निर्माण कार्य के लिए अनुकूलता प्रदान करेगा। मांगलिक कार्यों का योग है। स्वास्थ्य के लिए मध्यम है। शुभ दिनांक 14, 17, 18, 20 मध्यम है। श्रीगणेश जी की अर्चना करें। शुभ रंग सामुद्रिय हरा है।

तुला- गोचर द्वितीय भाव में चंद्र गुरु का भ्रमण है। राशि शुक्र सूर्य राहुल के साथ भाग्य स्थान में अनुकूल प्रभाव देगा। सप्ताह का आरंभ आर्थिक राजकीयपक्ष में यशकारक है। विदेश क्षेत्र से जुड़े जातक को आशातीत लाभ की संभावनाएं बनना है। महिलाओं का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतानपक्ष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य है। शुभ दिनांक 14, 15, 16, 19 है। श्री सूर्यनारायण की अर्चना करें। शुभ रंग आसमानी है।

वृश्चिक- गोचर प्रथम भाव में गुरु चंद्र एवं राशि मंगल बुध के साथ नवम भाव में शुभता देगा। सप्ताह में आर्थिक क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। कारोबार में उन्नति मिलेगी। नौकरीपेश जातक को प्रगति मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग, पारिवारिक वातावरण हर्षवर्धक रहेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा है। शुभ दिनांक 14, 15, 16 और 17 है। मंगलवार को श्री हनुमानजी की उपासना करें। शुभ रंग नारंगी है।

धनु- गोचर व्ययभाव में चंद्र गुरु हैं। सप्ताह के आरंभ में मानसिक तनाव, पारिवारिक चिंता रह सकती है। सप्ताह का मध्य का समय कारोबार व्यापार में प्रगति का समय है। कर्मक्षेत्र में नये अनुबंध मिल सकते हैं। विद्याक्षेत्र में प्रयास से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर बनाएं। वाणी पर संयम रखें। महत्वपू्ण निर्णय सोच-समझकर लेने चाहिए। संतान पक्ष को उन्नति मिलेगी। स्वास्थ्य के लिए खानपान पर ध्यान दें। शुभ दिनांक 15, 16, 17 और 18 हैं। श्री हनुमानजी की अर्चना करें। शुभ रंग सुनहरा है।

मकर- गोचर आयस्थान में गुरु चंद्र है। सप्ताह का आरंभ सुखद समाचार से होगा। आर्थिक प्रापंचिक सुखद रहेगा। पारिवारिक सुख-संसाधनों पर अतिरिक्त व्यय हो सकता है। नौकरीपेश जातक के लिए यह सप्ताह शुभदायक है। कारोबार में परिश्रम पूर्वक लाभ होगा। ससुरालपक्ष का सहयोग मिलेगा। धन कार्यों में अभिरुचि उत्पन्न होगी। प्रवास का योग निर्माण होना है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दर्दजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 14, 17, 18, 19 अनुकूल हैं। शनिवार को पीपल वृक्ष की अर्चना करें। शुभ रंग मरुन है।

कुंभ- गोचर में दशमभाव में गुरु चंद्र हैं। राशि शनि केतु के साथ आय स्थान में हैं। कारोबार के लिए अनुकूल है। नौकरीपेश जातक को परिश्रम की अधिकता रहेगी। विद्याध्यन करने वाले जातक के लिए समय अनुकूल है। पिता या पितातुल्य जनों से लाभ मिलेगा। प्रापंचिक सुखद शल्यचिकित्सा नेत्रजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। व्यय की अधिकता बनी रहेगी। सेहत पर ध्यान देना चाहिए। शुभ दिनांक 14, 15, 19 एवं 20 है। शक्ति की उपासन करें। शुभ रंग आसमानी है।

मीन- गोचर भाग्य स्थान में गुरु चंद्र की युति रहेगी। व्यापार में उन्नति मिलेगी। नौकरीपेश जातक को तरक्की लाभ मिल सकता है। संतानपक्ष को आशातीत सफलताएं मिलेगी। आवक के स्रोत में वृद्धि प्राप्त होगी। मातृपक्ष एवं ससुरालपक्ष में सहयोग मिल सकता है। अपूर्ण कार्य पूर्णता को प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मानसिक तनाव, दर्दजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। जलीय प्राणियों को चारा डालना चाहिए। शुभ रंग नारंगी है।

Web Title: horoscope weekly 14th july to 20th july rashifal astrology in hindi accoding to zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे